{"_id":"66c7f2055583e59d470a2eef","slug":"consequences-of-putting-donald-trump-back-in-white-house-extremely-serious-kamala-harris-in-dnc-speech-updates-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DNC: 'ट्रंप को व्हाइट हाउस में वापस लाने के गंभीर परिणाम होंगे', कमला हैरिस ने अमेरिकी नागरिकों को चेताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
DNC: 'ट्रंप को व्हाइट हाउस में वापस लाने के गंभीर परिणाम होंगे', कमला हैरिस ने अमेरिकी नागरिकों को चेताया
Fri, 23 Aug 2024 08:26 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 23 Aug 2024 08:26 AM IST
सार
हैरिस ने कहा, 'हम जानते हैं कि एक मजबूत मध्यम वर्ग हमेशा अमेरिका की सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहा है और उस मध्यम वर्ग का निर्माण करना मेरे राष्ट्रपति कार्यकाल का सबसे बड़ा फोकस होगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत है। क्योंकि मैं खुद मध्यम वर्ग से आती हूं।
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विस्तार
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के आखिरी दिन कमला हैरिस ने संबोधित किया, लेकिन उनके संबोधन से पहले कमला हैरिस की प्रचार टीम ने उनकी तरफ से एक बयान जारी किया। इस बयान में कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला। कमला हैरिस ने अमेरिकी नागरिकों को लगभग चेतावनी देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप एक गंभीर व्यक्ति नहीं हैं और उन्हें दोबारा से व्हाइट हाउस में लाने के गंभीर परिणाम होंगे।
कमला हैरिस ने अमेरिकी लोगों को चेताया
बयान के अनुसार, कमला हैरिस ने कहा कि 'हम जानते हैं कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल कैसा होगा। डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में वापस लाने के परिणाम बेहद गंभीर हैं। कमला हैरिस डेमोक्रेटिक या रिपब्लिकन पार्टियों की तरफ से भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी और पहली अश्वेत महिला हैं। डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के आखिरी दिन कांग्रेसी जेसन क्रो ने बताया कि ट्रंप का प्रोजेक्ट 2025 एजेंडा अमेरिकी लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालेगा, चीन और रूस को सहयोगियों पर खुली छूट देगा और अमेरिकी लोगों के लिए महत्वपूर्ण लाभों में कटौती करेगा।
'मध्यम वर्ग के लिए काम करूंगी'
बयान में हैरिस ने कहा, 'हम जानते हैं कि एक मजबूत मध्यम वर्ग हमेशा अमेरिका की सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहा है और उस मध्यम वर्ग का निर्माण करना मेरे राष्ट्रपति कार्यकाल का सबसे बड़ा फोकस होगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत है। क्योंकि मैं खुद मध्यम वर्ग से आती हूं। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुरुवार को वादा किया कि वह देश के लोगों को एकजुट करने वाली राष्ट्रपति बनेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव किसी एक पार्टी या गुट के सदस्य के रूप में नहीं, बल्कि अमेरिकियों के रूप में आगे बढ़ने का एक नया रास्ता तय करने का मौका है।
विज्ञापन
हैरिस ने कहा कि 'इस चुनाव में, हमारे देश के पास अतीत की कड़वाहट, निराशावाद और विभाजनकारी लड़ाइयों से आगे बढ़ने का एक बहुमूल्य अवसर है। यह आगे बढ़ने का एक नया रास्ता तय करने का मौका है। किसी एक पार्टी या गुट के सदस्य के रूप में नहीं, बल्कि बतौर अमेरिकी नागरिक।'