फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congressman Raja Krishnamoorthi seeks action against woman for hate crime against Indian in texas

US: भारतीय महिलाओं पर नस्लवादी टिप्पणी करने वाली महिला पर भड़के अमेरिकी सांसद, बोले- कठोर कार्रवाई हो

Mon, 29 Aug 2022 11:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 29 Aug 2022 11:17 AM IST
सार

बीते शुक्रवार को अमेरिका के टेक्सास के डलास का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं को गालियां दे रही है और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही है।

विज्ञापन
Congressman Raja Krishnamoorthi seeks action against woman for hate crime against Indian in texas
टेक्सास में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमला - फोटो : Rani Banerjee/Facebook

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास में चार भारतीय महिलाओं पर की गई नस्लीय टिप्पणी मामले में भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने कठिन कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, मैं पुलिस से अपील करता हूं कि वह आरोपी महिला के खिलाफ कानून के दायरे में रहते हुए ठोस मुकदमा बनाएं, जिससे आरोपी को सबक मिल सके। 

विज्ञापन


राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, इस तरह का नस्लवाद और नफरत से प्रेरित हमले न केवल पीड़ितों बल्कि पूरे समुदाय को शिकार बनाते हैं और भय और खतरे का माहौल बनाते हैं। उन्होंने कहा, मैं सभी अमेरिकियों से अपील करता हूं कि सभी एक साथ आएं और इस बात को साबित करें कि हमारा देश और हमारे लोग इस सब से बेहतर हैं। उन्होंने कहा, हम प्यार और शांति स्थापित करने के लिए एकजुट हैं और किसी भी समुदाय के खिलाफ नस्लवादी, भेदभावपूर्ण, हिंसक कृत्यों के खिलाफ खड़े हैं।
विज्ञापन


चार महिलाओं पर की थी नस्लवादी टिप्पणी
बीते शुक्रवार को अमेरिका के टेक्सास के डलास का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं को गालियां दे रही है और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही है। आरोपी महिला ने गाली देते हुए 'आई हेट यू इंडियंस, गो बैक' के नारे भी लगाए। आरोपी महिला बहस के दौरान आक्रामक होते हुए कहा कि मैं जहां भी जाऊं मेरी मर्जी, तुम भारतीय यहां क्यों आती हो? भारत की तारीफ क्यों कर रही हो? अगर भारत में जीवन इतना अच्छा था, तो तुम यहां क्यों आई? 'आई हेट यू इंडियंस, गो बैक' और इसके बाद महिला मारपीट करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया गिरफ्तार 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। यह वीडियो डलास की एक पार्किंग की थी, जहां अमेरिकन महिला भारतीय महिलाओं पर नस्लवादी टिप्पणी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed