फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congo virus is spreading in Balochistan, one more new case confirmed

Balochistan: बलूचिस्तान में एक बार फिर अपना पैर पसार रहा कांगो वायरस, एक और नए मामले की हुई पुष्टि

Tue, 29 Oct 2024 03:15 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 03:15 AM IST
सार

Balochistan: बलूचिस्तान में एक बार फिर कांगो वायरस ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। जहां एक और नए मामले की पुष्टि की गई है। इस मामले के साथ ही इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 41 हो गई है। 
 

विज्ञापन
Congo virus is spreading in Balochistan, one more new case confirmed
वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर कांगो वायरस अपना पैर पसार रहा है। जहां एक और नए मामले की पुष्टि हुई है। जिससे इस साल मामलों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि बलूचिस्तान में कांगो वायरस बुखार की महामारी फैली हो। इससे पहले 80 के दशक के अंत और 90 के दशक के मध्य में दर्जनों लोग इस वायरस से मर चुके थे।
विज्ञापन


एनआईएच ने जारी एडवाइजरी
बलूचिस्तान में लगातार कांगो वायरस की बढ़ती संख्या को देख पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) ने क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार (CCHF) की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सलाह जारी की। जिसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जानकारी दी है कि सीसीएचएफ वायरस गंभीर वायरल रक्तस्रावी बुखार के प्रकोप का कारण बनता है और इसके मामले में मृत्यु दर 40 प्रतिशत तक है। 
विज्ञापन


पशुओं से फैलता है कांगो वायरस
बात अगर इस वायरस के फैलाव की करें तो डब्ल्यूएचओ के अनुसार ये मुख्य रूप से टिक्स और पशुओं से लोगों में फैलता है। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों के रक्त, स्राव, शारीरिक के अंग के साथ नजदीकी के परिणामस्वरूप या फिर तुरंत बाद संक्रमित पशुओं के खुन के संपर्क के माध्यम से एक दूसरे में फैलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मवेशी उद्दोग के ज्यादातर लोग मिले संक्रमित
वहीं जारी रिपोर्ट की माने तो 41 संक्रमित लोगों में अधिकांश मामले मवेशी उद्योग से जुड़े लोगों में हुए हैं। उदाहरण के तौर पर कृषि श्रमिक, बूचड़खाने के कर्मचारी और पशु चिकित्सक। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ के अनुसार इस वायरस का फैलाव अस्पताल में होने वाले संक्रमण चिकित्सा उपकरणों के अनुचित नसबंदी, सुइयों के दोबारा इस्तेमाल और चिकित्सा आपूर्ति के दूषित होने के कारण भी हो सकते हैं।


क्या है लक्षण
इस वायरस के लक्षणों की शुरुआत अचानक होती है। जिसमें बुखार, मांसपेशियों में दर्द, चक्कर आना, गर्दन में दर्द और जकड़न, पीठ दर्द, सिरदर्द और आंखों में दर्द होता है। शुरुआत में मतली, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और गले में खराश हो सकती है, इसके बाद अचानक मूड में बदलाव और भ्रम हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed