फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Concern over Jerusalem violence, India appeals for status quo in all religious places, appreciates efforts to reduce tension

यरुशलम हिंसा पर चिंता : भारत ने की सभी धर्मस्थलों में यथास्थिति की अपील, तनाव घटाने के प्रयासों की सराहना

Tue, 26 Apr 2022 10:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, संयुक्त राष्ट्र 
एएनआई, संयुक्त राष्ट्र  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 26 Apr 2022 10:27 AM IST
सार

रवींद्र ने कहा कि जो भी कृत्य धर्मस्थलों की पवित्रता का उल्लंघन करते हैं, चाहे वह यरूशलम, नब्लस या कहीं और हो, की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
Concern over Jerusalem violence, India appeals for status quo in all religious places, appreciates efforts to reduce tension
R Ravindra, India's Deputy Permanent Rep at UNSC - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने पवित्र रमजान माह में इस्राइल के यरुशलम व अन्य स्थानों पर हुई हिंसा को लेकर गहरी चिंता प्रकट की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थाई प्रतिनिधि आर. रवींद्र ने कहा कि सभी धर्मस्थलों का सम्मान किया जाना चाहिए और वहां यथास्थिति कायम रखी जाना चाहिए। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि जो भी कृत्य धर्मस्थलों की पवित्रता का उल्लंघन करते हैं, चाहे वह यरूशलम, नब्लस या कहीं और हो, की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। हम इस्राइल, जॉर्डन, फलस्तीन प्राधिकरण तथा अन्य देशों द्वारा तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए किए गए प्रयासों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि धर्मस्थलों में तोड़फोड़, उपद्रव, अपवित्र किए जाने की घटनाएं निंदनीय हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तनाव घटाने के प्रयासों के बावजूद जमीनी स्थिति एक बार फिर खराब हुई है। हम सभी पक्षों से उकसावे को रोकने की अपील करते हैं। उकसावे से स्थिति और खराब हो सकती है। हम शांति बहाल करने के उद्देश्य से सभी कदमों का समर्थन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान यरूशलम के पवित्र स्थानों पर हुई घटनाओं से हम बहुत चिंतित हैं। यरुशलम के पवित्र स्थानों की ऐतिहासिक यथास्थिति का सम्मान किया जाना चाहिए और इसे बरकरार रखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed