फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Complex brain tumors can be identified in less than two and a half minutes

एआई की सहायता से ढाई मिनट से भी कम समय में हो सकेगी जटिल ब्रेन ट्यूमर की पहचान

Wed, 08 Jan 2020 05:06 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jan 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
Complex brain tumors can be identified in less than two and a half minutes
सांकेतिक तस्वीर

ब्रेस्ट कैंसर के बाद अब ब्रेन ट्यूमर की पहचान भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से होगी। पहले पैथोलॉजिस्ट को लैब में इसकी पहचान करने में 30 से 45 मिनट का समय लगता था लेकिन अब एआई से इसकी पहचान ढ़ाई मिनट से भी कम समय में हो सकेगी।

विज्ञापन


अमेरिका के न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन और लैनगोन अस्पताल के वैज्ञानिकों का ये शोध हाल ही नेचर मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है। प्रमुख शोधकर्ता और न्यूरोसर्जन डॉ. डेनियल ओरिंगर कहते हैं कि एक सर्जन एमआरआई या सीटी स्कैन में बहुत सीमित चीजें देख सकता है।
विज्ञापन

 
कुछ ब्रेन ट्यूमर इतने जटिल होते हैं जिनकी पहचान बहुत मुश्किल होती है। एआई से ऐसे ट्यूमर को कम समय में पहचाना जा सकता है। वैज्ञानिकों को इस प्रक्रिया में लेजर लाइट का प्रयोग किया जो मस्तिष्क में ट्यूमर के चलते बिखर गई जिससे उस कैंसर की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वैज्ञानिकों का दावा है कि ऑपरेशन के दौरान जो चीजें नहीं दिखती हैं उसे भी इस तकनीक से आसानी से देखा जा सकता है। ऑपरेशन की सटीकता बढ़ेगी और कुछ गलत होेने का खतरा भी कम रहेगा।

सुरक्षित ऑपरेशन और सबसे बेहतर

डॉ. ऑरिंगर द्वारा तैयार की गई एआई युक्त इमेजिंग टेकभनोलॉजी को स्टीम्युलेटेड रमन हिस्टोलॉजी (एसआरएच) नाम दिया है। इसकी विशेषता ये है कि पैथोलॉजी में जिस ट्यूमर उत्तकों की पहचान नहीं हो सकती है उसकी पहचान आासानी से हो सकेगी। भविष्य में इस तकनीक से कैंसर का ऑपरेशन सुरक्षित होगा और पहले की तुलना में ऑपरेशन के बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

अलग-अलग तरह के ट्यूमर पर शोध

वैज्ञानिकों ने 415 मरीजों के करीब 25 लाख सैंपल को कंप्यूटर न्यूरॉल नेटवर्क के हिसाब से तैयार किया और उसे 13 श्रेणियों में बांट दिया। इसमें मैलिंगनेंट ग्लियोमा, लिंफोमा, मेटास्टिक ट्यूमर और मेनिनजियोमा ट्यूमर शामिल थे।

इसके अलावा 278 रोगी जिनकी तीन अलग-अलग अस्पतालों में ब्रेन सर्जरी होनी थी उनके सैंपल को पैथोलॉजी लैब में भेज दिया तो कुछ को ऑपरेशन के दौरान प्रयोग के तौर पर होने वाली एआई जांच के लिए भेज दिया।

इसमें पाया गया कि अगर पैथोलॉजिस्ट सैंपल की जांच के दौरान एआई का प्रयोग करें तो उनको ब्रेन ट्यूमर की पहचान करने में समय भी कम लगेगा और इलाज भी सरल होगा।

इन लक्षणों को समय रहते पहचानें

  •  सिर में दर्द रहना, झटके आना
  •  बोलने में तकलीफ शुरू होना
  •  चलने-फिरने में दिक्कत होना
  •  अचानक से दिखाई देने में दिक्कत
  •  लड़खड़ाना, संतुलन न बन पाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed