{"_id":"6066672e84823768c70a2d1f","slug":"competition-with-china-necessitates-alliance-in-indo-pacific-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-ऑस्ट्रेलिया ने चीनी बर्ताव के चलते अपनी नीति को धार दी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने चीनी बर्ताव के चलते अपनी नीति को धार दी
Fri, 02 Apr 2021 06:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:08 AM IST
सार
- अमेरिकी थिंकटैंक ने कहा, चीन से प्रतिस्पर्धा को हिंद-प्रशांत में गठबंधन जरूरी
विज्ञापन
हिंद महासागर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के एक थिंक टैंक ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को चीन के बर्ताव की वजह से उसके खिलाफ अपनी नीति को धार देनी पड़ी है। उसने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के गठबंधनों और भागीदारियों को बहाल रखना चीन के खिलाफ शक्तिशाली प्रतिस्पर्धा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
‘सेंटर फॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी’ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि कोविड-19 के शुरू होने से पहले ही बीजिंग की बढ़ती आर्थिक ताकत, सैन्य आधुनिकीकरण और आक्रामक राजनयिक कोशिशें अमेरिका को प्रतिस्पर्धा का लाभ उठाने में प्रतिकूल साबित हो रहे थे।
विज्ञापन
इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय शक्ति संतुलन भी बदल रहा था। लेकिन अमेरिकी गठबंधनों को बहाल रखना कम्युनिस्ट देश के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत बनेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी ने चीन के खिलाफ प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा करने के लिए अमेरिका के पक्ष में अवसर पैदा किए हैं।
विज्ञापन