फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Colossal 1500-Foot Asteroid rushing towards Earth NASA Asteroid Alert

अलर्ट: 75 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर आ रही विशालकाय चट्टान, नासा ने जारी की खतरे की चेतावनी

Tue, 13 Jun 2023 06:29 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 13 Jun 2023 06:29 AM IST
सार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने चेताया है कि ये क्षुद्रग्रह 488453 (1994 एक्सडी) और क्षुद्रग्रह (2020 डीबी5) पृथ्वी के लिए खतरा बन सकते हैं। 488453 (1994 एक्सडी) करीब 75 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Colossal 1500-Foot Asteroid rushing towards Earth NASA Asteroid Alert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter @SPACEdotcom

विस्तार

अंतरिक्ष से सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षाओं में आगे बढ़ते हुए दो बड़े क्षुद्रग्रह पृथ्वी के करीब आ रहे हैं। दोनों क्षुद्रग्रहों का व्यास 500 से 850 मीटर के बीच है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने चेताया है कि ये क्षुद्रग्रह 488453 (1994 एक्सडी) और क्षुद्रग्रह (2020 डीबी5) पृथ्वी के लिए खतरा बन सकते हैं। 488453 (1994 एक्सडी) करीब 75 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है। यह चट्टान 1500 फुट की है। वहीं, 2020 डीबी5 15 जून को हमारी पृथ्वी के करीब होगा।

विज्ञापन


वहीं, एक अन्य क्षुद्रग्रह 2023 एलए के लिए नासा ने अलर्ट जारी किया है। यह 100 फीट का चट्टानी टुकड़ा है जो 24 घंटे में पृथ्वी के करीब पहुंचने वाला है। असली खतरा क्षुद्रग्रह 488453 (1994 एक्सडी) नाम का है। यह धरती से 3,160,000 किलोमीटर की दूरी तक पहुंचने वाला है। ऐसे में इसका पृथ्वी के करीब आना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


पहली बार 1994 में देखा गया
इसे पहली बार 2 दिसंबर 1994 में देखा गया था। यह 1313 दिनों में सूर्य का एक चक्कर पूरा करता है। उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात कि यह 75,600 किलोमीटर की स्पीड से धरती की ओर बढ़ रहा है। अब देखना होगा कि धरती के पास आने पर इसकी स्थिति कैसी रहेगी। नासा के वैज्ञानिकों ने इसे एक बड़े पुल जितने आकार का बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की रफ्तार से बढ़ रहा आगे
बिजली की गति से आगे बढ़ता ये क्षुद्रग्रह अगले 24 घंटों में धरती के बेहद करीब आने वाला है। नासा ने अभी तक इसके धरती से टकराने जैसी सूचना तो जारी नहीं की है, लेकिन दुनियाभर के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की नजर इस 1500 फुट की चट्टान पर बनी हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, 150 फुट से बड़े क्षुद्रग्रहों को पृथ्वी के लिए खतरा माना जाता है। ऐसे में क्षुद्रग्रह 488453 (1994 एक्सडी) इससे 10 गुना बड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed