{"_id":"6210b28060a96501cb73398f","slug":"colombo-six-indian-fishermen-arrested-for-alleged-poaching-sri-lanka-took-action-for-fourth-time-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलंबो: शिकार के आरोप में छह भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, श्रीलंका ने इस माह चौथी बार की कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोलंबो: शिकार के आरोप में छह भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, श्रीलंका ने इस माह चौथी बार की कार्रवाई
Sat, 19 Feb 2022 02:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:34 PM IST
सार
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उनकी नाव भी जब्त कर ली गई है। श्रीलंका की नौसेना ने इस माह चौथी बार ऐसी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
indian fisherman arrested in sri lanka
- फोटो : social media
विस्तार
श्रीलंका की नौसेना ने शनिवार को छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार करने का आरोप लगाया गया है।
श्रीलंका के समुद्र में इस माह चौथी बार इस तरह की कार्रवाई की गई है। इससे पहले 13 फरवरी को नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा था। इनसे दो नाव जब्त की गई थी। इसके पहले 8 फरवरी को 11 मछुआरों को गिरफ्तार कर तीन नावें जब्त की थी। इसी तरह 1 फरवरी को 21 मछुआरों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन
मछुआरों का मुद्दा भारत व श्रीलंका के बीच लगातार विवाद की वजह बनता है। इस माह के आरंभ में विदेश मंत्री जयशंकर व श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल जीएल पेयरिस के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात में भी उठा था।
पाक जलडमरूमध्य, जो कि श्रीलंका से तमिलनाडु को अलग करने वाली समुद्र में पानी की एक संकरी पट्टी है, दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का अहम इलाका है। पाक जलसंधि (Palk Strait) भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के जाफना जिले के बीच स्थित एक जलसंधि है। यह जलसंधि पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी को दक्षिणपश्चिम में मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है। इसमें न्यूनतम गहराई 9.1 मीटर से कम है। यह 64 से 137 किमी चौड़ी तथा 136 किमी लम्बी है।
विज्ञापन
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उनकी नाव भी जब्त कर ली गई है। श्रीलंका की नौसेना ने इस माह चौथी बार ऐसी कार्रवाई की है। श्रीलंका की नौसेना ने बयान जारी कर कहा कि ये गिरफ्तारी जाफना में कोविलान के उत्तर-पश्चिम में समुद्र में अल सुबह गश्त के दौरान की गई। बयान के अनुसार श्रीलंका के नौसेना ने भारतीय मछुआरों की बोट जब्त करने के साथ ही उसमें सवार छह मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर अवैध रूप से शिकार करने का आरोप लगाया गया है। नौसेना की उत्तरी कमान ने यह कार्रवाई की।