{"_id":"6844df2ed7fe3f8b2a01bd53","slug":"colombian-miguel-uribe-shot-in-bogota-updates-presidential-candidate-health-suspect-attacker-arrest-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Miguel Uribe shot: कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी मिगुएल उरीबे को गोली मारी गई, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Miguel Uribe shot: कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी मिगुएल उरीबे को गोली मारी गई, अस्पताल में भर्ती
Sun, 08 Jun 2025 06:24 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 08 Jun 2025 06:24 AM IST
सार
दक्षिणी अमेरिका के पास बसे देश कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और 39 वर्षीय नेता मिगुएल उरीबे पर एक कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला हुआ। हमला राजधानी बोगोटा में हुआ है। उरीबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोलंबिया में राष्ट्रपति पद प्रत्याशी को गोली मारी गई (प्रतीकात्मक / मिगुएल उरीबे )
- फोटो : अमर उजाला / एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलंबिया में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसी बीच चुनाव में ताल ठोक रहे 39 वर्षीय युवा प्रत्याशी मिगुएल उरीबे को गोली मारे जाने की खबर है। उरीबे को राजधानी बोगोटा में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उरीबे अस्पताल में भर्ती, सरकार ने हमले की निंदा की
बोगोटा में उरीबे को गोली मारे जाने के संबंध में आई सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबिया की राष्ट्रीय पुलिस ने कहा, उरीबे को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। कोलंबियाई सरकार ने बयान जारी कर उरीबे पर शनिवार (स्थानीय समय) को हुए हमले की निंदा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Trump Yemen Threatening: गाजा में तबाही से अल-कायदा आक्रोशित; ट्रंप-मस्क को यमन से मिली धमकी; कहा- बदला लेंगे
विज्ञापन
'अस्पतालों के पूरे नेटवर्क' को अलर्ट किया गया
राजधानी बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने कहा, फोंटीबोन जिले में हमले के बाद उरीबे को आपातकालीन चिकित्सा देखभाल सुविधाएं मुहैया कराई गई है। कोलंबिया की राजधानी में 'अस्पतालों के पूरे नेटवर्क' को अलर्ट रखा गया है।
ये भी पढ़ें- All Party Delegation: US में थरूर नीत शिष्टमंडल उप विदेश मंत्री से मिला; जर्मनी में गांधी-बुद्ध-कृष्ण के संदेश
संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार
मेयर ने बताया कि अगर उरीबे को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भी भेजने की नौबत आने पर भी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह तैयार है। चिकित्सा के तमाम आपात बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बोगोटा के मेयर ने इस बात की पुष्टि भी की है कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।