{"_id":"682aa9437c8881a8e900c4d1","slug":"colombian-influencer-maria-jose-estupinan-sanchez-shot-dead-outside-home-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Colombia: कोलंबियाई इन्फ्लुएंसर की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, डिलीवरी मैन बनकर पहुंचा आरोपी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Colombia: कोलंबियाई इन्फ्लुएंसर की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, डिलीवरी मैन बनकर पहुंचा आरोपी
Mon, 19 May 2025 09:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 09:15 AM IST
सार
22 वर्षीय कोलंबियाई इन्फ्लुएंसर मारिया जोस एस्टुपिनन सांचेज की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी डिलीवरी मैन बनकर उनके घर पहुंचा था। हत्या से एक दिन पहले सांचेज ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा जीता था। अब पुलिस पूर्व प्रेमी को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलंबिया के कुकुटा शहर में 22 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मारिया जोस एस्टुपिनन सांचेज की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांचेज ला रिवेरा पड़ोस में अपने घर पर थीं। इस दौरान एक व्यक्ति डिलीवरी मैन बनकर वहां पहुंचा। वह नकली तोहफा लेकर आया था। जैसे ही सांचेज उसके पास पहुंची, आरोपी ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
यह पूरी घटना पड़ोस में लगे एक सुरक्षा कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा गया है कि आरोपी गोली मारने के बाद मौके से भाग गया। फुटेज में लोगों के चिल्लाने की भी आवाज सुनी गई, जो मदद के लिए आवाज लगा रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Eli Cohen: इस्राइली जासूस को सीरिया में हुई थी फांसी, 60 साल बाद PM नेतन्याहू ने पत्नी को लौटाई कई अहम चीजें
विज्ञापन
आरोपी ने पार्सल पहुंचाने का नाटक किया
घटना के तुरंत बाद सांचेज को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे के आसपास हुई। कुकुटा के मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कर्नल लियोनार्डो कैपाचो ने कहा कि सांचेज की हत्या ऐसे व्यक्ति ने की है, जिसने पार्सल पहुंचाने का नाटक किया था।
हत्या के एक दिन पहले जीता था घरेलू हिंसा का मामला
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांचेज ने एक दिन पहले ही अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला जीता था। अदालत ने उन्हें 30 मिलियन सीओपी (लगभग 7,000 अमेरिकी डॉलर) का हर्जाना देने का आदेश दिया था। इसके बाद, सांचेज की हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें: Nigeria: पश्चिम अफ्रीका के दो गांवों में आतंकी संगठन JAS का खूनी खेल, 57 लोगों की नृशंस हत्या; 70 से अधिक गायब
पूर्व प्रेमी को संदिग्ध मानकर जांच कर रही पुलिस
पुलिस अब पूर्व प्रेमी को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि सांचेज को अदालत में मिली जीत का हत्या से संबंध हो सकता है। हालांकि, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में जैकेट, जींस और बैकपैक के साथ टोपी पहने हुए संदिग्ध की तलाश कर रही है।