फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   colombia president gustavo patro son nicholas arrested in money laundering case

Smuggling: इस देश में राष्ट्रपति का बेटा ही गिरफ्तार, चुनाव प्रचार के लिए ड्रग तस्करों से पैसे लेने का आरोप

Sun, 30 Jul 2023 01:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Jul 2023 01:22 PM IST
सार

एक पोस्ट में राष्ट्रपति ने लिखा कि 'एक पिता के तौर पर उन्हें इससे बहुत दुख हुआ है कि उनका एक बेटा जेल जा रहा है लेकिन देश का राष्ट्रपति होने के नाते मैं अटॉर्नी जनरल को आश्वस्त करता हूं कि वह मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे और कानून अपना काम करेगा।' 

विज्ञापन
colombia president gustavo patro son nicholas arrested in money laundering case
बेटे के साथ कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राष्ट्रपति के बेटे ने बीते साल हुए चुनाव के दौरान प्रचार के लिए अवैध तरीके से धन इकट्ठा किया था। आरोप है कि इस दौरान ड्रग तस्करों से भी पैसे लिए गए। वहीं राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने बेटे की गिरफ्तारी पर कहा कि वह इस मामले में कोई दखल नहीं देंगे और कानून अपना काम करेगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने हस्तक्षेप से किया इनकार
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो के बेटे निकोलस पेत्रो और उनकी पूर्व पत्नी को हिरासत में लिया गया है। मुख्य अभियोजक कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि पेत्रो और उनकी पत्नी को राजधानी बोगोटा की एक अदालत में पेश किया गया। अभियोजक पक्ष ने दोनों की हिरासत की मांग की है। राष्ट्रपति गुस्तावो ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए एक पोस्ट में लिखा कि 'एक पिता के तौर पर उन्हें इससे बहुत दुख हुआ है कि उनका एक बेटा जेल जा रहा है लेकिन देश का राष्ट्रपति होने के नाते मैं अटॉर्नी जनरल को आश्वस्त करता हूं कि वह मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे और कानून अपना काम करेगा।' 
विज्ञापन


निकोल ने आरोपों से किया इनकार
राष्ट्रपति गुस्तावो ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मैं अपने बेटे के लिए दुआ करता हूं कि वह मजबूत रहे। ये समय उसके चरित्र निर्माण में मदद करे और वह अपनी गलतियों पर विचार करे।' हालांकि निकोलस पेत्रो ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। गुस्तावो पेत्रो के बेटे की गिरफ्तारी उनकी सरकार के लिए भी बड़ा झटका है। दरअसल विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति पेत्रो ने कोलंबिया में सशस्त्र विद्रोही समूहों और ड्रग तस्करों के साथ बातचीत कर शांति स्थापित करने का वादा किया था। अगस्त में नेशनल लिबरेशन आर्मी के साथ बातचीत के बाद युद्धविराम होने की संभावना थी लेकिन ताजा हिंसा की घटनाओं के चलते बातचीत विफल हो गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed