{"_id":"62bb1dced72a7046356a1b6d","slug":"colombia-49-inmates-die-in-attempt-to-breakout-prison-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Colombia Jail Fire: कोलंबिया की जेल में दंगे के प्रयास के दौरान लगी आग, घिरने से 51 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Colombia Jail Fire: कोलंबिया की जेल में दंगे के प्रयास के दौरान लगी आग, घिरने से 51 लोगों की मौत
Tue, 28 Jun 2022 09:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 28 Jun 2022 09:24 PM IST
सार
जेल निदेशक के मुताबिक, आग सोमवार सुबह तुलुआ शहर की मध्यम सुरक्षा वाली जेल में दंगे के प्रयास के दौरान लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया की एक जेल में आग लगने से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। राष्ट्रीय जेल प्रणाली के निदेशक टिटो कैस्टेलानोस ने रेडियो काराकोल से कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वाले लोगों में सभी कैदी थे या नहीं।
उन्होंने कहा कि आग सोमवार सुबह तुलुआ शहर की मध्यम सुरक्षा वाली जेल में दंगे के प्रयास के दौरान लगी। कैस्टेलानोस ने कहा कि कैदियों ने परिणामों पर विचार किए बिना गद्दों में आग लगा दी। राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।