फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Close' bond with India must continue to flourish: Bhutan PM Tobgay tells FS Misri

India-Bhutan: 'भारत के साथ करीबी संबंध जारी रहेंगे', विदेश सचिव मिस्री से बोले भूटान के प्रधानमंत्री तोब्गे

Fri, 19 Jul 2024 07:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थिंपू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थिंपू Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Jul 2024 07:22 PM IST
सार

India-Bhutan: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे ने कहा कि उन्होंने विदेश सचिव विक्रम मिस्री को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
'Close' bond with India must continue to flourish: Bhutan PM Tobgay tells FS Misri
शेरिंग तोब्गे, विक्रम मिस्री - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को भूटान के प्रधानमंत्री (पीएम) शेरिंग तोब्गे से मुलाकात की। इस दौरान पीएम तोब्गे ने कहा कि आपसी भरोसे से बंधे करीबी द्विपक्षीय संबंध जारी रहने चाहिए। 

विज्ञापन


मिस्री अपने समकक्ष पेमा चोडेन के साथ भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता करने के लिए दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे। विदेश सचिव का पदभार संभालने के बाद उनकी यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है। मिस्री ने पीएम तोब्गे से मुलाकात की, जिन्होंने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। तोब्गे ने कहा कि हमारे बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


तोब्गे ने एक्स पर लिखा, सम्मानित महसूस कर रहा कि विक्रम मिस्री ने भारत के विदेश सचिव के रूप में नियुक्ति के चार दिन बाद ही अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भूटान का दौरान करने का फैसला किया है। मैंने उन्हें नियुक्ति पर बधाई दी और हमारी चर्चा में हमारे द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने भूटान और भारत के घनिष्ठ संबंधों पर चर्चा की और इस बात पर सहमत हुए कि आपसी भरोसे और लाभ पर आधारित हमारी साझेदारी अवश्य ही फलती-फूलती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, मैंने मजबूत समर्थन के लिए भारत सरकार और उनके लोगों का हार्दिक आभार जताया। उन्होंने 13वीं पंचवर्षीय योजना और आर्थिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के लिए भारत की मदद का खासतौर पर जिक्र किया। 


भूटान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विदेश सचिव चोडेन के निमंत्रण पर मिस्री भूटना की यात्रा कर रहे हैं। वह तीसरी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। मिस्री की यात्रा से पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि यात्रा के दौरान विदेश सचिव मिस्री भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात करेंगे। वह विदेश मंत्री ल्योंपो डी एन धुंगयेल से भी मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed