फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   climate change effects, water crisis in america

जलवायु परिवर्तन का असर: अमेरिका में जल संकट, कई राज्यों के गवर्नर सूखे से परेशान

Wed, 18 Aug 2021 01:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 18 Aug 2021 01:11 AM IST
सार

  • एरिजोना, नवादा, मैक्सिको प्रांतों में सबसे बुरा हाल, 18 से सात फीसदी तक पानी की कमी
  • जलवायु परिवर्तन के कारण पानी की कमी और मौसम के गर्म होने की वजह से धरती गर्म हो रही है

विज्ञापन
climate change effects, water crisis in america
अमेरिका में जल संकट - फोटो : twitter

विस्तार

अमेरिका में जलवायु परिवर्तन का सीधा असर दिखाई दे रहा है। यहां कुछ प्रांतों में जल संकट के हालात हैं। अमेरिका ने पहली बार यह भी स्वीकार किया है कि उसके लेक मीड जलाशय में पानी की करीब दस फुट तक कमी हो गई है। इसका सीधा असर एरिजोना, नवादा जैसे राज्यों में दिखाई दे रहा है। यहां के गवर्नर सूखे से परेशान हैं।

विज्ञापन


एरिजोना और नवादा के साथ मैक्सिको से लगे प्रांतों के गवर्नरों ने बाइडन प्रशासन से कहा है कि उनके राज्यों को सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक मदद मुहैया हो सके।
विज्ञापन


अमेरिकन ब्यूरो ऑफ रिक्लेमेशन ने कहा है कि जलाशय में पानी की कमी को देखते हुए एरिजोना, नवादा, मैक्सिको को दिए जाने वाले पानी में निश्चित ही कमी होगी।

उसने बताया कि एरिजोना में करीब 18 फीसदी, नवादा में करीब सात फीसदी और मैक्सिको में कब पांच फीसदी की कमी जाएगी। गृह मंत्रालय के सहायक सचिव तान्या त्रुजिलो ने जल संकट का कारण जलवायु परिवर्तन को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम जलवायु बदलाव का असर देख रहे हैं। पानी की कमी और मौसम के गर्म होने की वजह से धरती गर्म हो रही है और यह आगे भी जारी रहेगा।

गवर्नरों की अपील, विशेष मदद दें
अमेरिकी सूखा निगरानी रिपोर्ट में देश के पश्चिम भाग में करीब 63 फीसदी पानी की कमी सामने आई है। इसे देखते हुए पश्चिम के करीब दस गवर्नरों ने राष्ट्रपति बाइडन से अपील की है कि वो इन इलाकों के लिए विशेष मदद मुहैया कराएं। इन गवर्नरों ने एक पत्र में लिखा कि यह इतिहास का सबसे बड़ा सूखा है।


इसकी वजह से पूरे राज्य की फसल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस जल संकट से इन राज्यों में रह रहे करीब छह करोड़ लोग प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed