{"_id":"6373d7ddc7f66a46a66c02ba","slug":"climate-activists-throw-black-liquid-on-gustav-klimt-painting-in-vienna-austria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Austria: पेटिंग पर नहीं रुक रहे जलवायु कार्यकर्ताओं के हमले, अब वियना के संग्रहालय में फेंका काला पदार्थ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Austria: पेटिंग पर नहीं रुक रहे जलवायु कार्यकर्ताओं के हमले, अब वियना के संग्रहालय में फेंका काला पदार्थ
Wed, 16 Nov 2022 12:16 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, वियना
एएनआई, वियना
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 16 Nov 2022 12:16 AM IST
सार
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लियोपोल्ड संग्रहालय में दो प्रदर्शनकारी एक पेटिंग के पास पहुंच गए हैं और उनमें से एक ने गर्म पानी की थैली में भरा काला पदार्थ उस पेटिंग पर डाल दिया जबकि दूसरे ने अपने हाथों से पेटिंग के ऊपर कुछ चिपका दिया।
विज्ञापन
वियना में लियोपोल्ड संग्रहालय में जलवायु कार्यकर्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ दिनों में जलवायु कार्यकर्ता दुनियाभर में काफी चर्चा के विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ जलवायु कार्यकर्ता एक पेटिंग पर तरल पदार्थ फेंकते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को कुछ कार्यकर्ताओं ने वियना के लियोपोल्ड संग्रहालय में चित्रकार गुस्ताव क्लिम्ट की कलाकृति 'डेथ एंड लाइफ' पर काला पदार्थ फेंक दिया।
विज्ञापन
जीवाश्म ईंधन के उपयोग के विरोध में बनाया निशाना
लास्ट जनरेशन ऑस्ट्रिया समूह के सदस्यों ने पेटिंग 'डेथ एंड लाइफ' को निशाना बनाया है। इस समूह ने अपने अकाउंट से ट्वीट किया कि हमने वियना के लियोपोल्ड संग्रहालय में 1915 की पेंटिंग "डेथ एंड लाइफ" को इसलिए बेकार किया ताकि हमारी सरकार जीवाश्म ईंधन के उपयोग का विरोध करे। बता दें कि पेटिंग को अंदर से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, पेटिंग कांच में पैक थी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लियोपोल्ड संग्रहालय में दो प्रदर्शनकारी एक पेटिंग के पास पहुंच गए हैं और उनमें से एक ने गर्म पानी की थैली में भरा काला पदार्थ उस पेटिंग पर डाल दिया जबकि दूसरे ने अपने हाथों से पेटिंग के ऊपर कुछ चिपका दिया। वहीं एक प्रदर्शनकारी ये सब होते हुए रिकॉर्ड कर रहा है।
विज्ञापन
जीवाश्म ईंधन से होने वाले विनाश को रोकें
तरल पदार्थ फेंकने के बाद संग्रहालय के सुरक्षा अधिकारी ने एक प्रदर्शनकारी को पकड़ लिया। इसके बाद जलवायु कार्यकर्ता जोर-जोर से चिल्लाने लगा। घटना के एक वीडियो में वह कह रहा है कि हम इस समस्या के बारे में 50 सालों से जानते हैं। हमें इस पर कार्रवाई करनी होगी। आगे वह कह रहा है कि जीवाश्म ईंधन से होने वाले विनाश को रोकें। हम एक जलवायु नरक में हैं अन्यथा यह ग्रह खत्म हो जाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस संग्रहालय में पहुंची और पेंटिंग एक ऊपर चढ़े कांच से काले तरल पदार्थ को जल्दी से साफ किया।