Greta Thunberg: जलवायु परिवर्तन के खिलाफ रैली में ग्रेटा थनबर्ग से शख्स ने माइक छीना; इसलिए जताई नाराजगी
इससे पहले नीदरलैंड में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ तत्काल जरूरी कदम उठाने और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को हजारों लोगों ने एम्स्टर्डम में रैली निकाली। यहां आने वाले दिनों में आम चुनाव होने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीदरलैंड की जलवायु परिवर्तन के खिलाफ रैली में शामिल हुईं जानीमानी स्वीडिश कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के साथ अजब वाकया हुआ। वह जब रैली में भाषण दे रही थीं, तब एक अन्य कार्यकर्ता ने उनसे माइक छीन लिया। उसने माइक पर यह भी कहा कि यहां सिर्फ जलवायु की बात होनी चाहिए। हम सब जलवायु पर बात करने आए हैं। यहां राजनीति की कोई जगह नहीं। मामले को बिगड़ता देख ग्रेटा के समर्थकों ने शख्स को तुरंत मंच से नीचे उतार दिया।
#WATCH | Climate activist Greta Thunberg interrupted on-stage at Amsterdam protest against climate change.
विज्ञापन
(Source: Reuters) pic.twitter.com/670WGAkDTl — ANI (@ANI) November 14, 2023
क्या है मामला?
दरअसल, रैली को संबोधित करते हुए जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा ने इस्राइल-हमास जंग का मुद्दा उठाया। रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान ग्रेटा फलस्तीन के समर्थन में बोल रही थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। ग्रेटा ने मंच पर एक फलस्तीनी और एक अफगान महिला को बुलाया। तभी एक शख्स मंच पर आ गया और ग्रेटा से माइक छीनने लगा। उसने कहा कि यह राजनीतिक मंच नहीं है। यहां सिर्फ जलवायु से जुड़ी बात होनी चाहिए। अभी तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। वीडियो में उसकी जैकेट पर वाटर नेचुरलिज्क नाम के समूह का नाम देखा जा सकता है।
हजारों लोगों ने एम्स्टर्डम में रैली निकाली
इससे पहले नीदरलैंड में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ तत्काल जरूरी कदम उठाने और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को हजारों लोगों ने एम्स्टर्डम में रैली निकाली। यहां आने वाले दिनों में आम चुनाव होने हैं। पुलिस ने बताया कि लगभग 70 हजार लोग इस रैली में शामिल हुए। इसमें ग्रेटा थुनबर्ग और पूर्व यूरोपीय संघ के जलवायु प्रमुख फ्रैंस टिमरमन्स भी शामिल थे। वे आगामी चुनाव में संयुक्त लेबर और ग्रीन पार्टियों की ओर से मोर्चा संभालने वाले हैं।