फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Classical dancer from India shot dead in Louis, Missouri US know more

US: भारतीय मूल के क्लासिकल डांसर की गोली मारकर हत्या, पढ़ाई करने के लिए पिछले साल गए थे अमेरिका

Sat, 02 Mar 2024 06:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

सेंट लुइस अकादमी और सेंट्रल लेस्ट एंड सीमा के पास अमरनाथ घोष को गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सेंट लुइस मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, गोलीबारी मंगलवार शाम 7:15 बजे डेलमार बुलेवार्ड और क्लेरेंडन एवेन्यू में हुई। 

विज्ञापन
Classical dancer from India shot dead in Louis, Missouri US know more
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में भारतीयों और अमेरिकी-भारतीयों पर एक और हमले का मामला सामने आया है। मिसौरी के सेंट लुइस में भारत के एक 34 वर्षीय क्लासिकल डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम डांसर अमरनाथ घोष पिछले साल ही अमेरिका गए थे। सेंट लुइस अकादमी और सेंट्रल लेस्ट एंड सीमा के पास अमरनाथ घोष को गोली मारी गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सेंट लुइस मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, गोलीबारी मंगलवार शाम 7:15 बजे डेलमार बुलेवार्ड और क्लेरेंडन एवेन्यू में हुई। 
विज्ञापन


अमरनाथ घोष वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में पढ़ाई कर रहे थे। उनकी हत्या के बाद शिकागो में भारत के वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने इस निंदनीय हमले की जांच के लिए  सेंट लुइस पुलिस और विश्वविद्यालय के साथ इस मुद्दे को उठाया। बता दें कि 2024 की शुरुआत से अब तक अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की कम से कम आधा दर्जन मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


वॉक पर निकले थे, अज्ञात ने गोली मारी
अमरनाथ घोष की मां तीन वर्ष पहले ही दिवंगत हुईं जबकि पिता उनके बचपन में ही चल बसे थे। अभिनेत्री भट्टाचार्जी ने कहा, कुछ दोस्तों को छोड़ उनके परिवार में कोई नहीं बचा है। वह कोलकाता से थे और पीएचडी कर रहे थे। शाम की वॉक के लिए निकले, तभी उन्हें कई बार गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मिशन ने की हत्या की निंदा
शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारत के भरतनाट्यम नर्तक अमरनाथ घोष के निधन पर शोक जताया और घटना की निंदा की। भारतीय मिशन ने इस हत्याकांड की फॉरेंसिक जांच की मांग की है। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने गहरी संवेदना जताते हुए इस बात का भरोसा दिलाया कि वह मामले की जांच पर नजर रख रहा है। घटना की सूचना अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed