{"_id":"5e49e5178ebc3e6a954551f6","slug":"classes-will-start-in-the-world-first-yoga-university-outside-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के बाहर दुनिया का पहले योग विश्वविद्यालय अमेरिका में, अप्रैल से शुरू होंगे दाखिले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत के बाहर दुनिया का पहले योग विश्वविद्यालय अमेरिका में, अप्रैल से शुरू होंगे दाखिले
Mon, 17 Feb 2020 06:29 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 17 Feb 2020 06:29 AM IST
सार
भारत के बाहर दुनिया का पहला योग विश्वविद्यालय अमेरिका में इस साल शोध के साथ इस वर्ष पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इसके लिए दाखिले अप्रैल में शुरू होंगे। विवेकानंद योग विश्वविद्यालय (वायु) को 50 लाख डॉलर के बजट के साथ लॉस एंजिलिस में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि केस वेस्टर्न विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्री श्रीनाथ को इसका अध्यक्ष नामित किया गया है और भारतीय योग गुरु एच आर नागेंद्र इसके चेयरमैन होंगे। बयान में कहा गया है, ‘पाठ्यक्रम अगस्त 2020 से शुरू होगा जिसके लिए संस्थापक अध्यक्ष के तौर पर श्री श्रीनाथ के नेतृत्व में योग में मास्टर पाठ्यक्रम के लिए अप्रैल 2020 से दाखिले शुरू होंगे।’
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने योग आधारित उच्च शिक्षा मुहैया कराने के लिए नवंबर 2019 में ब्यूरो फॉर प्राइवेट पोस्टसेकण्डरी एजुकेशन, कैलिफोर्निया से आधिकारिक मान्यता प्राप्त होने के तीन महीनों के भीतर यह घोषणा की।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एक सदस्य प्रेम भंडारी ने कहा कि इससे अमेरिका में हजारों योग शिक्षकों को मदद मिलेगी जिनकी योग शिक्षा 200 या 500 घंटे के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम तक ही सीमित है।