{"_id":"5d07b9758ebc3e5a3b4bdd32","slug":"city-in-belgium-bruges-is-planning-to-restrict-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यकालीन इमारतों के लिए मशहूर बेल्जियम के ब्रुगेस में पर्यटकों की बढ़ती संख्या पर लगेगी रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मध्यकालीन इमारतों के लिए मशहूर बेल्जियम के ब्रुगेस में पर्यटकों की बढ़ती संख्या पर लगेगी रोक
Mon, 17 Jun 2019 09:31 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
बेल्जियम का ब्रुगेस शहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के देश इस बात की चिंता में रहते हैं कि उनके यहां देश-विदेश से पर्यटक आएं। लेकिन बेल्जियम के ब्रुगेस शहर ने इसके उलट जाने की ठानी है। अपनी मध्यकालीन इमारतों के लिए मशहूर ब्रुगेस शहर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, ऐसा करने वाला यह यूरोप का पहला शहर नहीं है। कुछ दिन पहले एम्सटर्डम ने पर्यटकों को लुभाने वाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध का फैसला लिया था।
विज्ञापन
ब्रुगेस को साल 2000 में यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल किया गया था। ब्रुगेस के मेयर डर्क द फॉ ने ऐसे नियम बनाए हैं जिनसे शहर में पर्यटकों की तादाद पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक शहर प्रशासन ने फैसला लिया है कि पर्यटकों को शहर लाने वाले यातायात के साधनों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जाएगा। जीब्रग पोर्ट पर क्रूज कम किए जाएंगे। अभी पोर्ट पर एक समय में पांच जहाज होते हैं, इन्हें दो कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही क्रूज कंपनियों को सप्ताहांत के स्थान पर सप्ताह के बीच में जहाज खड़ा करने का निर्देश दिया जाएगा, जिससे एक बार में पर्यटकों की भीड़ को यहां आने से रोका जा सके। टूरिज्म बोर्ड भी राजधानी ब्रसेल्स समेत अन्य शहरों में विज्ञापन कैंपेन को खत्म करेगा। मेयर फॉ का कहना है कि हम डिज्नीलैंड नहीं बनना चाहते जहां लोगों की भीड़ लगी रहे। हम पर्यटकों की आमद पर नियंत्रण करना चाहते हैं।
विज्ञापन