फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Church does not want to give voting rights to women in the Synod

अधिकार की लड़ाई: चर्च से जुड़े प्रस्तावों पर मतदान नहीं कर पाएंगी महिलाएं

Wed, 08 Sep 2021 06:50 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, वेटिकन सिटी।
अमर उजाला रिसर्च टीम, वेटिकन सिटी। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 06:50 AM IST
सार

  • 2023 में होगी सिनॉड ऑफ बिशप, चर्च के भविष्य से जुड़े प्रस्तावों पर पड़ेंगे वोट
  • बैठकों में मतदान के अधिकार को लेकर दबाव बनाती रही हैं महिलाएं

विज्ञापन
Church does not want to give voting rights to women in the Synod
pop francis - फोटो : social media

विस्तार

कैथोलिक चर्च के भविष्य से जुड़े ठोस प्रस्तावों पर महिलाओं के मतदान कर पाने को लेकर वेटिकन के अधिकारियों ने कुछ कहने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि पोप फ्रांसिस अगले माह चर्च सुधारों को लेकर दो वर्षीय परामर्श प्रक्रिया शुरू करने जा रहे है , जिसके बाद 2023 में होने वाली चर्च बैठक में आने वाले प्रस्तावों पर मतदान होगा। 

विज्ञापन


वर्षों से महिला कार्यकर्ता व खुद ननें धर्माध्यक्षों की धर्मसभा (सिनॉड ऑफ बिशप) व बैठकों में मतदान के अधिकार को  लेकर दबाव बनाती रही हैं। मंगलवार को वेटिकन ने आगामी धर्मसभा प्रक्रिया के अहम चरणों की रूपरेखा पेश की, जिसमें चर्च के विकेंद्रीकरण और आम कैथोलिक की भूमिका पर खास ध्यान देने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


यह प्रक्रिया 10 अक्तूबर को शुरू होकर अक्तूबर 2023 को खत्म होगी, जिसमें बिशप आखिर दस्तावेज पर मतदान करेंगे। इस साल की शुरुआत में वेटिकन सिनॉड कार्यालय में सिस्टर नताली बेक्वार्ट की उपसचिव के तौर पर नियुक्ति से संकेत मिला था कि वह मतदान कर पाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मंगलवार को जब पत्रकारों ने उनके बॉस माल्टाई कार्डिनल मारियो ग्रेक से 2023 की अंतिम बैठक में शरीक होने वाली महिलाओं के मतदान कर पाने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कुछ कहने से इनकार कर दिया। इसके बजाय ग्रेक ने कहा, महिलाओं को परामर्श प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed