{"_id":"5ee18d54cfb003502c181d7c","slug":"christian-girl-abducted-at-gunpoint-in-pakistan-police-refuse-to-register-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: बंदूक की नोक पर ईसाई लड़की का अपहरण, 2-3 मुस्लिम लड़के शामिल, पुलिस ने खड़े किए हाथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: बंदूक की नोक पर ईसाई लड़की का अपहरण, 2-3 मुस्लिम लड़के शामिल, पुलिस ने खड़े किए हाथ
Thu, 11 Jun 2020 07:18 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 11 Jun 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को एक ईसाई लड़की का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया। घटना लाहौर के युहानाबाद इलाके की है। अगवा करने वाले स्थानीय मुस्लिम बताए गए हैं। सूत्रों ने कहा, दो से तीन लोगों ने अपहरण उस वक्त किया जब लड़की इलाके में अपने कारखाने के वाहन का इंतजार कर रही थी। आरोपियों ने लड़की के साथ फैक्ट्री में काम करने वाली अन्य लड़कियों को भी धमकाया, जो उस वक्त वहीं पर थीं।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के सदस्य शफीक ने कहा कि हमारी बहन-बेटियों के साथ ऐसा क्यों होता है। जब भी वे बाहर जाती हैं, मुस्लिम पुरुष उनका अपहरण कर लेते हैं। शफीक ने कहा कि इस घटना को दो से तीन मुस्लिमों ने अंजाम दिया। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ ऐसी घटनाएं अक्सर हो रही हैं। मुस्लिमों की तरफ से हिंदू, सिख और ईसाई समुदाय की लड़कियों को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन कराके उनसे निकाह कर लिया जाता है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत
शफीक ने कहा, जब हम पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो हमें यह भरोसा देते हुए वापस भेज दिया गया कि दो से तीन दिनों में मामले को सुलझा लिया जाएगा। मामले पर कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन