फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   chinese tennis star peng shuai accuses former vice premier of sexual assault

Peng Shuai: मशहूर टेनिस खिलाड़ी ने पूर्व उप पीएम पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पेंग शुआई के आरोपों पर मचा हड़कंप

Fri, 05 Nov 2021 12:34 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 05 Nov 2021 12:34 PM IST
सार

टेनिस खिलाड़ी के आरोप पर चीन में हड़कंप मच गया है। विवाद बढ़ते देख खिलाड़ी ने सोशल मीडिया से अपना कमेंट हटा लिया। तब जाकर मामला ठंडा हुआ। हालांकि, शुआई ने कहा कि पूर्व पीएम के साथ कई बार सहमति के साथ संबंध हुए थे। 

विज्ञापन
chinese tennis star peng shuai accuses former vice premier of sexual assault
पेंग शुआई, टेनिस खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की मशहूर टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पूरे देश में भूचाल ला दिया है। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस डबल्स प्लेयर का खिताब जीतने वाली शुआई ने चीन के एक पूर्व उप प्रधानमंत्री पर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया हौ। हालांकि, खिलाड़ी ने आधे घंटे के भीतर अपनी पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन कई लोगों ने इस पोस्ट को री पोस्ट कर दिया, जिससे पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। 
विज्ञापन


अंग्रेजी की न्यूज एजेंसी के अनुसार, पेंग शुआई  ने कहा कि पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के पूर्व सदस्य झांग गाओली ने उनके साथ यौन शोषण किया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बाद में दोनों के बीच सहमति से संबंध बन गए थे। इस खुलासे के बाद से इंटरनेट पर पेंग का नाम तेजी से सर्च किया जा रहा है। पोलित ब्यूरो चीन की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था है। वहीं, पेंग शुआई ने अपने ऊपर लगे आरपों को बेबनियाद करार दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



विदेश मंत्रालय न जवाब देने से किया इनकार
  वहीं, पेंग ने पोस्ट में कहा था कि वह अपने आरोपों का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं दे सकती हैं। इधर उप प्रधानमंत्री के ऑफिस और विदेश मंत्रलाय ने भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया है। विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया कि यह मामला इससे जुड़ा नहीं है। 2018 में #MeToo आंदोलन शुरू होने से पहले तक चीन में यौन उत्पीड़न के मामले कम आ रहे थे, लेकिन अब धीरे-धीरे मामले बढ़ते जा रहे हैं. 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed