{"_id":"609eebe852cf6e3f7b52d05d","slug":"chinese-student-denied-us-visa-due-to-policeman-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनातनी का असर: पिता पुलिस में तो चीनी छात्र को नहीं मिला अमेरिकी वीजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तनातनी का असर: पिता पुलिस में तो चीनी छात्र को नहीं मिला अमेरिकी वीजा
Sat, 15 May 2021 04:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 May 2021 04:05 AM IST
सार
- छात्र के पिता पुलिस महकमे में निचले स्तर के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के एक छात्र को महज इस कारण से अमेरिका का वीजा नहीं दिया गया, क्योंकि उसके पिता पुलिस में नौकरी करते हैं। अमेरिकी दूतावास से आए पत्र में बताया गया कि चीन के चार खुफिया एवं कानून प्रवर्तक एजेंसियों में काम करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों, उनके जीवनसाथी और बच्चों को वीजा नहीं दिया जा सकता। वहीं, शिक्षा परामर्श कंपनी के मुताबिक छात्र के पिता पुलिस महकमे में निचले स्तर के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक चीन का विदेश मंत्रालय इस मामले को दोनों देशों के नागरिकों के आदान प्रदान को लेकर अमेरिकी नीति के खिलाफ एक सुबूत मान रहा है। मंत्रालय ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, यह कदम अमेरिका और चीन के रिश्तों के लिए किसी सूरत में अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
अमेरिका के इस रवैये के बाद क्या चीन को भी यही रुख अपनाना चाहिए और अमेरिकी खुफिया एवं कानून प्रवर्तक एजेंसियों में काम करने वालों व उनके परिवारों पर वीजा प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुवा चुनयिंग ने कहा, हम आशा करते हैं कि अमेरिका इस फैसले में अपनी गलती को समझेगा और बहुत जल्द चीनी छात्र को वीजा देगा।