नेपाल को चीन की तरफ से 56 अरब नेपाली रुपये की मदद, दोनो देशों के बीच 18 समझौते
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रविवार को नेपाल पहुंचे। नेपाल में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से भी मुलाकात की। इसके बाद दोनो देशों के बीच 18 समझौते हुए। चीनी राष्ट्रपति ने नेपाल के विकास कार्यक्रमों के लिए 56 अरब नेपाली रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
उन्होंने काठमांडू को तातोपानी ट्रांजिट प्वाइंट से जोड़ने वाले अर्निको राजमार्ग को दुरुस्त करने का भी वादा किया। यह राजमार्ग 2015 के भूकंप के बाद बंद है। इसके साथ ही चीन केरुंग-काठमांडू टनल रोड के निर्माण में भी मदद करेगा। बता दें कि जिनपिंग 23 साल में नेपाल का दौरा करने वाले चीन के पहले राष्ट्र प्रमुख हैं।
Nepal-China ink 18 agreements, 2 letters of understanding
Read @ANI Story | https://t.co/9NvBGtsXhv pic.twitter.com/I2MQrzXYmuविज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) October 13, 2019