फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese-origin man convicted of assaulting and abusing Indian woman in Singapore

नस्लीय अपराध: भारतीय मूल की महिला पर चीनी शख्स ने किया था हमला, सिंगापुर में पूरे दो साल बाद मिला न्याय

Wed, 14 Jun 2023 10:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 14 Jun 2023 10:58 AM IST
सार

हिंडोचा ने बताया कि घटना उस समय की है, जब कोरोना को लेकर सिंगापुर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि वह आमतौर पर तेज कदमों से चलती है, ऐसे में सांस लेने के लिए उसने अपना मास्क थोड़ा नीचे कर लिया था।

विज्ञापन
Chinese-origin man convicted of assaulting and abusing Indian woman in Singapore
Court order - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर में हिंदोचा नीता विष्णुभाई नाम की एक भारतीय मूल की महिला पर लगभग दो साल पहले मास्क नहीं पहनने पर हमला किया गया था। सात मई, 2021 को चो चू कांग हाउसिंग स्टेट में एक चीनी व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला की छाती पर लात मारी थी और साथ ही नस्लीय टिप्पणी भी की। हालांकि, अब अदालत ने आरोपी को दोषी करार किया है। जल्द ही उसे सजा दी जाएगी। 

विज्ञापन

इससे पहले, भारतीय मूल की महिला ने कोर्ट में हुए ट्रायल में कहा था कि वह इस घटना के कारण हुए आघात से उबर नहीं पाईं हैं। 

विज्ञापन

मास्क को लेकर हुआ था विवाद 
हिंडोचा ने बताया कि घटना उस समय की है, जब कोरोना को लेकर सिंगापुर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि वह आमतौर पर तेज कदमों से चलती है, ऐसे में सांस लेने के लिए उसने अपना मास्क थोड़ा नीचे कर लिया था। तभी 32 वर्षीय जिंग फोंग और उसकी मंगेतर चुआ यूं हान ने चिल्लाना शुरू कर दिया। दोनों ने मास्क को लेकर उस पर चिल्लाया और नस्लीय टिप्पणी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडोचा ने कहा, इसके बाद आरोपी ने छाती पर लात से वार किया, जिससे वह गिर गईं और उनके हाथ से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी और उसकी महिला साथी वहां से चले गए। उन्होंने बताया, बस स्टॉप पर एक महिला ने उसे उठाने में मदद की और प्राथमिक उपचार दिया। बाद में शाम को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। 



यह भी पढ़ें- Singapore: मास्क न पहनने पर भारतीय मूल की महिला पर हुई थी नस्लीय टिप्पणी, छाती पर मारी गई थी लात
 

आरोपी ने किया इनकार
वहीं, अदालत में सुनवाई के दौरान एक चश्मदीद गवाह ने कहा कि उसने एक व्यक्ति को महिला को लात मारते देखा था। हालांकि, फोंग ने दावा किया कि विष्णुभाई ने पहले अश्लील बातें की। उसने कहा कि महिला ने उस पर और उसकी मंगेतर पर थूका था। इसलिए उसने पीड़िता को धक्का दिया। आरोपी ने कहा कि गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था, लेकिन नस्लीय टिप्पणी नहीं की थी। 

जल्द सजा मिलने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट की माने तो फोंग को मंगलवार को दोषी ठहराया गया। 31 जुलाई को विष्णुभाई को मारने और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सजा सुनाई जाने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed