फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Media Hong Kong Pro democracy parties win in district council election

हांगकांग: लोकतंत्र समर्थकों की जीत से भड़का चीन, मीडिया ने कहा- बाहरी ताकतों का नतीजों में रहा हाथ

Tue, 26 Nov 2019 03:02 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 26 Nov 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Chinese Media Hong Kong Pro democracy parties win in district council election
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

हांगकांग में चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद से यहां के लोगों के बीच जश्न का माहौल है। वहीं, चीन इन नतीजों से बिफरा हुआ है। चीन की सरकारी मीडिया ने हांगकांग में चुनाव परिणामों को कमतर बताने और उस पर अविश्वास प्रकट करने के संबंध में मंगलवार को कई खबरें दीं। इन चुनावों में लोकतंत्र समर्थक प्रत्याशियों को जबर्दस्त जीत हासिल हुई और ये नतीजे बीजिंग समर्थक शासन के लिए काफी चुभने वाले साबित हुए हैं।

विज्ञापन


अर्ध स्वायत्त शहर में हुए निकाय चुनावों में लोकतंत्र समर्थक आंदोलनकारियों को लोगों का जबर्दस्त समर्थन मिलता दिखाई दिया जहां चीन के नियंत्रण को कम करने की मांग वाले प्रत्याशियों को 452 सीटों का शानदार बहुमत मिला। वोटिंग में भी हांगकांग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। 2015 के 14.7 लाख वोटर्स के मुकाबले इस साल 29.4 लाख लोग वोटिंग में शामिल हुए। वोटिंग का आंकड़ा 2015 के 47% के मुकाबले 71% पहुंचा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों ने कई महीनों तक विरोध प्रदर्शन किए और इसमें काफी हिंसा भी हुई। चीनी भाषा की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को दी खबरों में चुनाव में जीतने वालों का कोई जिक्र नहीं किया। इनमें सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी और कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र ‘पीपल्स डेली’ भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपल्स डेली ने कहा कि सामाजिक अशांति..ने चुनावी प्रक्रिया को गंभीर रूप से बाधित किया। चाइना डेली के अंग्रेजी भाषा के संस्करण में छपे एक संपादकीय में कहा गया कि चुनाव को खराब चालों और डराने-धमकाने के जरिए बिगाड़ा गया।


संपादकीय में कहा गया कि हिंसक धमकियों वाली युक्तियों की मंशा शासन समर्थित प्रत्याशियों के प्रदर्शन एवं दृश्यता को घटाना था। इसमें कहा गया कि बाहरी ताकतों का विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में महीनों से चल रहे सरकार विरोधी अभियान को और भड़काना भी शासन समर्थक प्रत्याशियों की चुनावी संभावनाओं को काफी हद तक नुकसान पहुंचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed