फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese firm gets contract to develop controversial eastern container terminal of sri lankas Colombo Port

श्रीलंका: चीनी कंपनी को मिला कोलंबो बंदरगाह के पूर्वी कंटेनर टर्मिनल के विकास का काम, भारत से रद्द किया था सौदा

Wed, 24 Nov 2021 11:48 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 24 Nov 2021 11:48 PM IST
सार

कोलंबो पोर्ट के पूर्वी कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने का यह सौदा चाईना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। श्रीलंका की कैबीनेट ने बंदरगाह और जहाजरानी मंत्री द्वारा चीनी कंपनी को चुने जाने के सुझाव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Chinese firm gets contract to develop controversial eastern container terminal of sri lankas Colombo Port
यह सौदा चाईना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

चीन की एक सरकारी कंपनी ने श्रीलंका सरकार के साथ कोलंबो बंदरगाह के पूर्वी कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने का सौदा किया है। इसकी घोषणा श्रीलंका की सरकार ने बुधवार को की। कुछ महीने पहले ही श्रीलंका की सरकार ने भारत और जापान द्वारा यहां कंटेनर बंदरगाह को बनाए जाने के सौदे को एकतरफा फैसला लेते हुए रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन


कोलंबो पोर्ट के पूर्वी कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने का यह सौदा चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। श्रीलंका की कैबिनेट ने बंदरगाह और जहाजरानी मंत्री द्वारा चीनी कंपनी को चुने जाने के सुझाव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, सरकार द्वारा इस सौदे की तय कीमत नहीं बताई गई है। 
विज्ञापन


चीन के कर्ज जाल में श्रीलंका
चीन ने हाल के कुछ समय में श्रीलंका में विकास परियोजनाओं में बड़े निवेश किए हैं। हालांकि, इस मामले के ऊपर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी आलोचना भी हुई है। ऐसा माना जाता है कि चीन श्रीलंका को कर्ज के जाल में फंसा लिया है। इससे पहले चीन ने साल 2017 में अपने हंबनटोटा बंदरगाह को 99 सालों के लिए चीन को लीज पर दे दिया था। श्रीलंका ने चीन से 1.2 बिलियन डॉलर का कर्ज ले रखा था, इस कारण उसे अपना बंदरगाह चीन को सौंपना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और जापान से सौदा हुआ था रद्द
मई 2019 में श्रीलंका की सरकार ने भारत और जापान के साथ मिलकर कोलंबो पोर्ट के पूर्वी कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने का सौदा किया था। हालांकि, इस साल फरवरी में एकतरफा फैसला लेते हुए श्रीलंका की सरकार ने इस समझौते को रद्द कर दिया। भारत और जापान ने श्रीलंका के इस फैसले पर आधिकारिक तौर पर निराशा व्यक्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed