{"_id":"63ae1c4dca35453f17250a19","slug":"chinese-fighter-jet-came-very-close-to-american-aircraft-in-south-china-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-China: दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ा रहा ड्रैगन, अमेरिकी विमान के काफी करीब आया चीनी लड़ाकू विमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-China: दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ा रहा ड्रैगन, अमेरिकी विमान के काफी करीब आया चीनी लड़ाकू विमान
Fri, 30 Dec 2022 04:31 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Dec 2022 04:31 AM IST
सार
अमेरिकी सेना ने बयान जारी कर बताया कि चीनी नौसेना का जे-11 और अमेरिका वायु सेना का आरसी-135 विमान काफी करीब आ गए। बयान में कहा कि दोनों विमानों के बीच की दूरी छह मीटर से कम रह गई थी।
विज्ञापन
चीनी लड़ाकू विमान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण चीन में चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब चीन को लेकर अमेरिका बड़ा दावा करते हुए गुरुवार को कहा कि चीन का एक लड़ाकू विमान दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी वायु सेना के विमान के करीब आ गया। अमेरिका ने कहा कि चीन का विमान अमेरिकी विमान से मात्र 20 फीट की दूरी पर उड़ रहा था। हालांकि बाद में चीन का विमान पीछे हट गया।
विज्ञापन
अमेरिकी सेना ने बयान जारी कर बताया कि चीनी नौसेना का जे-11 और अमेरिका वायु सेना का आरसी-135 विमान काफी करीब आ गए। बयान में कहा कि दोनों विमानों के बीच की दूरी छह मीटर से कम रह गई थी।
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा कि यूएस इंडो-पैसिफिक जॉइंट फोर्स एक मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए समर्पित है और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सभी जहाजों और विमानों की सुरक्षा के लिए उचित सम्मान के साथ समुद्र और अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में उड़ान भरना, नौकायन करना और संचालन करना जारी रखेगी।
विज्ञापन
भारत चीन का अकेले मुकाबला करने में सक्षम
इसी महीने तवांग में झड़प हो या ताइवान की घेराबंदी और जापान की सीमा में सैन्य पोतों की घुसपैठ, चीन की इन हरकतों से हिंद-प्रशांत क्षेत्र अस्थिरता और सैन्य शत्रुता की आशंकाएं बढ़ी हैं। ताइवान या जापान के साथ चीन के सैन्य संघर्ष की स्थिति में अमेरिका का सीधे तौर पर युद्ध में शामिल होना तय है, वहीं भारत चीन का अकेले मुकाबला करने में सक्षम है। हालांकि, दोनों ही स्थितियों में पूरा क्षेत्र गंभीर आर्थिक और सैन्य संघर्ष की चपेट होगा। 2020 में सीमा विवाद को लेकर चीनी और भारतीय सेना में खूनी जंग हुई थी।