फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese experts claim that India will be the most populous country before 2027

चीनी विशेषज्ञों का दावा: 2027 से पहले ही सबसे अधिक आबादी वाला देश होगा भारत

Thu, 13 May 2021 02:38 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 May 2021 02:38 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र 2019 के अनुमान के मुताबिक भारत की जनसंख्या में 2050 तक  27.3 करोड़ का इजाफा होगा और वह 2027 तक दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा।

विज्ञापन
Chinese experts claim that India will be the most populous country before 2027
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

भारत संयुक्त राष्ट्र के अनुमान से पहले ही चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा। चीन के विशेषज्ञों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र ने 2027 में भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनने का अनुमान किया गया था, लेकिन चीन में लगातार कुछ वर्षों से जन्मदर आई गिरावट की वजह से भारत वर्ष  2023-2024 तक दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र 2019 के अनुमान के मुताबिक भारत की जनसंख्या में 2050 तक  27.3  करोड़ का इजाफा होगा और वह 2027 तक दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा। अनुमान के अनुसार भारत की आबादी 1 अरब 37 करोड़ हो जाएगी, जबकि चीन की आबादी 1 अरब 43 करोड़ होगी।
विज्ञापन


चीन की ओर से एक दशक में एक बार जारी होने वाली जनगणना रिपोर्ट में मंगलवार को बताया गया कि चीन में जनसंख्या दर बहुत धीमी गति से बढ़ रही है। जनसंख्या वृद्धि दर में इस गिरावट से चीन को भविष्य में श्रम संसाधन की कमी जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेकिंग यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्री लू जीहुआ ने कहा कि चीन की जनसंख्या 2027 तक पीक पर होगी और उसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह पीक 2022 मेें ही आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed