फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese experts are considering giving a booster dose of vaccine to those who have been vaccinated in china

कोरोना वायरस: डेल्टा वैरिएंट ले रहा है चीन के दावों की कड़ी परीक्षा, बूस्टर डोज देने की तैयारी

Mon, 02 Aug 2021 04:07 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 02 Aug 2021 04:07 PM IST
सार

अब चीनी विशेषज्ञ टीका लगवा चुके लोगों को एक और टीके का बूस्टर डोज देने पर विचार कर रहे हैं। चीन के जाने-माने संक्रामक रोग विशेषज्ञ ली लानजुआन ने रविवार को कहा कि उनकी अनुसंधान टीम डेल्टा वैरिएंट को ध्यान में रख कर बूस्टर डोज तैयार करने पर काम कर रही है...

विज्ञापन
Chinese experts are considering giving a booster dose of vaccine to those who have been vaccinated in china
चीन में कोरोना वायरस - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का कहर चीन पर भी टूट चुका है। इससे चीन के इस दावे के लिए कड़ी चुनौती खड़ी हो गई है कि उसने कोरोना महामारी पर बाकी देशों की तुलना में बेहतर ढंग से काबू पा लिया था। अब देशभर में संक्रमण फैलने का नया खतरा पैदा हो चुका है। खुद चीन के सरकार समर्थक अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में कहा है- कई लोगों को इस बात पर शक है कि पिछले साल जिन सख्त निवारक उपायों को अपनाया गया था, वे इस बार कामयाब होंगे।

विज्ञापन


चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों और संक्रामक रोग विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि पिछले साल वुहान शहर में महामारी की शुरुआत होने के बाद की सबसे गंभीर चुनौती अब खड़ी हुई है। चीन उन देशों में है, जहां आबादी के ज्यादातर हिस्से को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद फैल रहे संक्रमण के कारण अब चीनी विशेषज्ञ टीका लगवा चुके लोगों को एक और टीके का बूस्टर डोज देने पर विचार कर रहे हैं। चीन के जाने-माने संक्रामक रोग विशेषज्ञ ली लानजुआन ने रविवार को कहा कि उनकी अनुसंधान टीम डेल्टा वैरिएंट को ध्यान में रख कर बूस्टर डोज तैयार करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन


जुलाई में चीन में घरेलू स्रोत से संक्रमित हुए 320 मामले सामने आए। डेल्टा वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले देश के कम से कम 18 राज्यों में सामने आ चुके हैं। इस कारण चार इलाकों को उच्च खतरे वाला और 91 इलाकों को मध्यम खतरे वाला घोषित किया गया है। डेल्टा वैरिएंट के कारण संक्रमण की नई लहर की शुरुआत पूर्वी चीन में स्थित जियाग्सु प्रांत के नानजिंग शहर से हुई। उसके बाद बीजिंग सहित देश के कई इलाकों से संक्रमण के नए मामलों की खबरें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकारी अभी इस बारे में अनजान हैं कि क्या संक्रमण छोटे शहरों तक फैल चुका है। कई संक्रामक रोग विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द हालात पर काबू नहीं पाया गया, तो देश को व्यापक महामारी का नजारा देखना पड़ सकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी ने रविवार को कहा- ‘अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि मौजूदा महामारी में गिरावट के लक्षण कब देखने को मिलेंगे। फिलहाल तो संक्रमण ज्यादा से ज्यादा जगहों पर फैल रहा है।’

पिकिंग यूनिवर्सिटी से संबंधित फर्स्ट हॉस्पिटल में सांस संबंधी रोगों के विशेषज्ञ वांग गुआंगफा ने ग्लोबल टाइम्स से कहा- ज्यादातर जगहों पर महामारी अभी अपने शुरुआती दौर में है। ग्लांगझाऊ, शेनझेन और रुइली में डेल्टा वैरिएंट से निपटने के अपने अनुभवों के आधार पर हम जानते हैं कि ये वैरिएंट बेहद संक्रामक है। यह बहुत तेजी से फैलता है। पहले सख्त प्रतिबंध लागू करके इस पर काबू पाया गया था। उन्होंने कहा- ‘मेरी राय है कि संपूर्ण प्रयास झोंक कर, अपने पूर्व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए, और जन चेतना बढ़ाने के उपाय करते हुए हम आखिरकार मौजूदा महामारी पर काबू पा लेंगे।’

देश के कई हिस्सों में सख्त प्रतिबंध लागू किए जा चुके हैं। कई शहरों में हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि 2019 में जब महामारी आई, तो चीन सख्ती ने उससे निपटने का वुहान मॉडल पेश किया था। उसे दुनियाभर के देशों ने अपनाया। लेकिन अब चीन की अपनी कामयाबी खतरे में पड़ती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed