फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese bullet train to Tibet: plans to start near Arunachal before July

तिब्बत तक चीन की बुलेट ट्रेन: जुलाई से पहले अरुणाचल के पास तक शुरू करने की योजना

Sun, 07 Mar 2021 06:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 07 Mar 2021 06:02 PM IST
सार

भारत से जारी लंबे सीमा विवाद व तनाव के बीच चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास कर रहा है। भारत भी पूर्वोत्तर में कई सड़क व रेल परियोजनाओं पर काम कर रहा है।
 

विज्ञापन
Chinese bullet train to Tibet: plans to start near Arunachal before July
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

विस्तार

चीन इस साल जुलाई से पहले अरूणाचल प्रदेश से लगने वाली भारतीय सीमा के नजदीक तिब्बत तक बुलेट ट्रेनों का संचालन शुरू कर देगा। यह चीन के सभी प्रांतों तक हाई-स्पीड ट्रेन सेवाओं की एक शुरूआत है। 
विज्ञापन


435 किमी लंबा रेल मार्ग पर हाई स्पीड ट्रेन
चीन की सरकारी रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के बोर्ड के अध्यक्ष लू डोंगफू ने सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ से कहा कि 435 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर आंतरिक दहन और बिजली से चलने वाली हाई-स्पीड फक्सिंग ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन


2014 से शुरू हो गया था निर्माण
प्रांतीय राजधानी ल्हासा और पूर्वी तिब्बत के निंगची के बीच रेलवे लाइन का निर्माण 2014 में शुरू हो गया था । यह तिब्बत का पहला ऐसा रेल मार्ग है, जहां बिजली से ट्रेन चलेगी। इस मार्ग पर जून 2021 में परिचालन शुरू होना है। रेल पटरी बिछाने का काम 2020 में पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गति 350 किमी प्रति घंटे तक
चीन का लक्ष्य 2025 तक हाई स्पीड ट्रेन का नेटवर्क 50 हजार किलोमीटर तक करने का है। हाई स्पीड ट्रेन का नेटवर्क 2020 के अंत तक 37,900 किलोमीटर था। उन्होंने बताया कि चीन में निर्मित फक्सिंग ट्रेनों की गति अब बढ़कर 160 किलोमीटर से 350 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed