फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese app Tiktok gets relief in US, court put stay on Trump administration ban

चीनी एप टिकटॉक को अमेरिका में मिली राहत, ट्रंप प्रशासन के प्रतिबंधों पर लगी रोक

Sun, 01 Nov 2020 03:20 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 Nov 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
Chinese app Tiktok gets relief in US, court put stay on Trump administration ban
टिकटॉक - फोटो : पिक्साबे

शॉर्ट-वीडियो बनाने वाले चीन निर्मित एप टिकटॉक को अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से एक बार फिर राहत मिल गई है। पेन्सिलवेनिया में एक संघीय न्यायाधीश ने सरकार के उन प्रतिबंधों को रोक दिया है, जो 12 नवंबर से प्रभावी रूप से इस एप को बंद कर देते। यह आदेश उस मुकदमे के बाद आया है जो टिकटॉक बनाने वालों ने इस प्रतिबंध के खिलाफ लगाया था। 

विज्ञापन


जज ने आदेश में लिखा, टिकटॉक पर बनाए गए लघु वीडियो अभिव्यक्ति करने वाले और सूचनात्मक हैं और न्यूज वायर फीड से जुड़ी अभिव्यक्ति इंटरनेशनल इमरजेंसी इकनॉमिक्स पावर एक्ट के तहत आती है। 
विज्ञापन


टिकटॉक के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, समुदाय से मिले समर्थन के कारण हम काफी आगे बढ़े हैं, जिन्होंने अपने अभिव्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करने, अपने करियर के लिए और छोटे व्यवसायों का समर्थन करने के लिए विशेष रूप से महामारी के दौरान काम किया है। हम अपने प्लेटफॉर्म और कानूनी विकल्पों के जरिए अपनी रचनात्मक कम्युनिटी की आवाज को समर्थन देते हैं और उन्हें लगातार यह सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी बीच यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के जज कार्ल निकोलस ने ट्रंप प्रशासन के टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के प्रतिबंध पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed