फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinas Communist Party appoints Xinjiang official facing US sanctions to head Tibets party unit

चीन: उईगुरों पर अत्याचार के आरोपी को बनाया तिब्बत में कम्युनिस्ट पार्टी का प्रमुख, अमेरिका समेत चार देशों ने लगा रखी है पाबंदी

Tue, 19 Oct 2021 03:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Oct 2021 03:56 PM IST
सार

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को बताया कि वांग जुन्हेंग को कम्युनिस्ट पार्टी आफ चायना (CPC) तिब्बत स्वायत्त क्षेत्रीय समिति का सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Chinas Communist Party appoints Xinjiang official facing US sanctions to head Tibets party unit
Central Committee of the Communist Party of China (CPC) - फोटो : chinausfocus

विस्तार

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने एक विवादित कदम उठाया है। शिनजियांग प्रांत में उईगुर मुस्लिमों पर अत्याचार व मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपी अधिकारी वांग जुन्हेंग को तिब्बत में पार्टी का प्रमुख बनाया गया है। जुन्हेंग पर अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन व कनाडा ने प्रतिबंध लगा रखे हैं।

विज्ञापन

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को बताया कि वांग जुन्हेंग को कम्युनिस्ट पार्टी आफ चायना (CPC) तिब्बत स्वायत्त क्षेत्रीय समिति का सचिव नियुक्त किया गया है। 58 साल के वांग चीन के सर्वोच्च रैंकिंग अधिकारी हैं, जिन पर इस साल मार्च में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप में प्रतिबंध लगाए गए हैं। हांगकांग के साउथ चायना मार्निंग पोस्ट के अनुसार जिन्हेंग पर आरोप है कि वे जब शिनजियांग में सीपीसी के उप सचिव व सुरक्षा प्रमुख थे, तब उईगुरों पर अत्याचार किए गए थे।
विज्ञापन

जिन्हेंग 2019 से शिनजियांग प्रांत के सुरक्षा प्रमुख थे। पिछले साल वह शिनजियांग के पैरा मिलिट्री प्रोडक्शन व कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स के राजनीतिक प्रमुख बनाए गए थे। इसके साथ ही वह पार्टी के उप प्रमुख भी थे। चीन पर उईगुर मुस्लिमों के दमन व उनके मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लंबे समय से लग रहा है। शिनजियांग प्रांत में उईगुरों के असंतोष को कुचलने के लिए चीन ने देश के अन्य भागों के सुरक्षा बलों की बड़ी मात्रा में तैनाती की थी। अमेरिका ने शिनजियांग में हजारों उईगुरों को कारागारों में बंद करने के कदम को नरसंहार माना था। अमेरिका चीन की इस कथित सुरक्षा कार्रवाई का उद्देश् आतंकवाद को नियंत्रित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चीन का आरोप है कि पूर्वी तुर्कीस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) शिनजियांग प्रांत में सक्रिय है और वह संसाधनों से संपन्न इस सीमावर्ती क्षेत्र में कई हिंसक हमले कर चुका है।
साउथ चायना मार्निंग पोस्ट का कहना है कि वांग जिन्हेंग का प्रमोशन यह साबित करता है कि चीन शिनजियांग को लेकर उसकी नीतियों को पश्चिमी देशों द्वारा नापसंद करने की बिलकुल परवाह नहीं करता है। उसकी रुचि उन अधिकारियों के प्रति बढ़ती जा रही है जो अल्पसंख्यक आबादी को नियंत्रित करने में अपनी दक्षता साबित कर चुके हैं।

दलाई लामा व समर्थकों का दमन जारी रहेगा
पर्यवेक्षकों का कहना है कि चीन की यह नई नियुक्ति यह भी बताती है कि वह तिब्बत में सुरक्षा करने के साथ ही तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा व उनके अनुयायियों का दमन जारी रखेगा। दलाई लामा व उनके समर्थकों को चीन तिब्बती अलगाववादी व विभाजनकारी मानता है। वांग जिन्हेंग तिब्बत में अपनी नई जिम्मेदारी वु यिंगजी में दो माह में संभाल लेंगे। यिंगजी 65 साल की उम्र में रिटायर होने जा रहे हैं। सीपीसी ने जिन्हेंग की पदोन्नति के साथ ही हेलोंगजियांग, जियांग्सु, जियांग्शी व हुनान प्रांत में नए सचिव भी नियुक्त किए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed