{"_id":"5a04d48e4f1c1b8d698ba756","slug":"together-trump-and-jinping-will-eliminate-terror-from-south-asia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप और जिनपिंग मिलकर करेंगे दक्षिण एशिया से आतंक का सफाया, बनी सहमति ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
ट्रंप और जिनपिंग मिलकर करेंगे दक्षिण एशिया से आतंक का सफाया, बनी सहमति
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Fri, 10 Nov 2017 03:50 AM IST
विज्ञापन
symbolic picture
चीन ने कहा है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण एशिया में आतंकवाद से लड़ने, शांति और स्थिरता की स्थापना के लिए सहमत हुए हैं। यह बात मायने रखती है क्योंकि आतंकवाद को लेकर अमेरिका पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन पहुंचे ट्रंप, जिनपिंग के साथ मिलकर बनाएंगे नॉर्थ कोरिया से निपटने का प्लान
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान पर चर्चा की। ताकि भविष्य में वहां शांति रहे और वह आतंकवादियों की पनाहगाह न बन सके। हालांकि प्रवक्ता ने यह जानकारी नहीं दी कि बातचीत के दौरान पाकिस्तान पोषित आतंकवाद पर चर्चा हुई या नहीं।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन में एयरपोर्ट ट्रांजिट रेल बनाने का काम शुरू, 160 किमी/घंटे होगी स्पीड
बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा था कि आतंकवादी मानवता के लिए खतरा है। वे और जिनपिंग कट्टर इस्लामिक आतंकवाद को मिलकर रोकेंगे।