फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Now China's new strategy in the skies

अब आसमान में दादागिरी करने की चीन की नई रणनीति

Tue, 04 Aug 2015 01:57 AM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now China's new strategy in the skies

नौसेना के जरिए दक्षिण चीन सागर में दखल बढ़ाने वाला चीन अब आसमान में दादागिरी दिखाने की फिराक में है। भारत, अमेरिका, जापान, ताइवान और वियतनाम को अपने लिए खतरा मानने वाली चीन की वायुसेना अपनी ताकत में इजाफा करने की रणनीति में जुट गई है।

विज्ञापन


यही वजह है कि चीनी वायुसेना ने आसमान में निगरानी क्षमता और तीव्र गति से चलने वाली क्रूज मिसाइलों और नई पीढ़ी के अत्याधुनिक बम बरसाने वाले विमानों की तैनाती की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जापानी न्यूज एजेंसी क्योडो की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की वायुसेना कमांड एकेडमी ने पिछले साल ही अपने एक अध्ययन में 2030 तक भारत, अमेरिका, जापान, ताइवान और वियतनाम को अपने लिए खतरा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में चीनी नौसेना ने अपने दूसरे विमानवाहक पोत और इसकी डेक से ही दुश्मनों पर बम बरसाने वाले विमानों की तैनाती करने से दुनिया का ध्यान खींचा था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वायुसेना ने अपनी क्षमता में विस्तार करने की रणनीति अपनाई है। अध्ययन में संभावित खतरे से निपटने के लिए नौ तरह के साजोसामान की तैनाती की तैयारी की जरूरत बताई गई है।

इसमें तेज रफ्तार वाली क्रूज मिसाइलें, बडे़ परिवहन विमान, ऐसा विमान जो वातावरण के सबसे ऊपरी हिस्से में उड़ता है, अगली पीढ़ी के युद्धक विमान, मानव रहित लड़ाकू विमान, वायुसेना उपग्रह और निर्देशित बम जैसे अत्याधुनिक साजोसामान शामिल हैं।

प्रशांत महासागर में निगरानी की है योजना

Now China's new strategy in the skies

रिपोर्ट में कहा गया है दुनिया की सबसे बड़ी 23 लाख की क्षमता वाली मजबूत पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) पश्चिमी प्रशांत महासागर में निगरानी और हमलावर क्षमताओं से लैस करने की योजना है।

भारत से तीन गुना ज्यादा बजट है पीएलए की
चीन की सेना का सालाना बजट 145 अरब डॉलर है, जो भारत के 40 अरब डॉलर के मुकाबले तीन गुने से कहीं ज्यादा है। बीजिंग स्थित अकादमी वायुसेना के शीर्ष नेतृत्व के प्रशिक्षण संगठन का थिंकटैंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed