फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   many big countries like India shows protest against china's OBOR 

चीन के OBOR के विरोध पर भारत के समर्थन में आए कई देश

Thu, 18 May 2017 11:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 18 May 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
many big countries like India shows protest against china's OBOR 

चीन के वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट के खिलाफ भारत ही नहीं दूसरे देशों ने भी आपत्ति जताई है। चीन की राजधानी बीजिंग में हुई समिट में भारत ने हिस्सा नहीं लिया है। बताया जा रहा है कि इस समिट के नतीजों को लेकर मिली सयुंक्त विज्ञप्ति के अनुसार चीन अपने इस प्रोजेक्ट को पूर्ण रूप नहीं दे पाया है। 

विज्ञापन


ईटी की खबर के मुताबिक चीन प्रोजेक्ट को लेकर आगे नहीं बढ़ सका है और कई देशों ने विज्ञप्ति में मिली जानकारी के बाद आपत्ति जताई है। इसके पीछे कारण है प्रोजेक्ट के रणनीतिक और आर्थिक परिणामों पर चिंता होना। पर्यावरण की सुरक्षा और पारर्दशिता में कमी दिखने पर जर्मनी, ब्रिटेन, ग्रीस, पुर्तगाल और एस्टोनिया की ओर से विरोध जताया गया है। रूस के राष्ट्रपति ने भी प्रोजेक्ट की समिट के पहले दिन ही इसको लेकर विचार करने पर जोर दिया था। केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्याता ने भी इसे लागू करने को लेकर पूर्ण पारर्दशिता पर जोर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सुंप्रभुता और अंखड़ता पर वार के चलते भारत ने OBOR से जुड़े चीन-पाक के CPEC कॉरिडोर का विरोध किया था। पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरने पर भारत चीन-पाक का लगातार विरोध कर रहा है। हालांकि, विज्ञप्ति में कहा गया है कि देशों की संप्रभुता का सम्मान करने, अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन और आपसी सहयोग से इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed