फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Indo China participate in military exercise After dokalam clash for the first time since Tuesday

दोकलाम के बाद पहली बार मंगलवार को सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे भारत-चीन

Mon, 10 Dec 2018 03:57 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
Indo China participate in military exercise After dokalam clash for the first time since Tuesday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारत और चीन आतंकवाद से लड़ने की अपनी क्षमताओं में सुधार लाने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए, करीब एक साल के अंतराल के बाद मंगलवार को दक्षिण पश्चिम चीनी शहर चेंगदू में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करेंगे।

विज्ञापन


चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रेन गुओकियांग ने पिछले महीने कहा था कि सातवें भारत-चीन साझा सैन्य अभ्यास ‘हैंड इन हैंड’ में दोनों तरफ से 100-100 सैनिक हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास का उद्घाटन समारोह 11 दिसंबर को आयोजित हो जो कि 23 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि साल 2017 में दोनों देशों के बीच सिक्किम के दोकलाम क्षेत्र में करीब 73 दिन तक गतिरोध चला था। इस साल अप्रैल में चीन के वूहान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनौपचारिक शिखर वार्ता से दोनों देशों के रिश्ते वापस पटरी पर लौटे। उसी के बाद यह अभ्यास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed