फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   dog meat festival celebrations in china

हजारों कुत्तों की बलि देकर चीन में शुरू हो गया डॉग मीट फेस्टिवल

Tue, 23 Jun 2015 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 23 Jun 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
dog meat festival celebrations in china

दक्षिण-पश्चिम चीन में डॉग मीट या कुत्तों का मांस खाने का सालाना फेस्टिवल पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद शुरू हो गया है। ग्वांगशी प्रांत के यूलिन में हो रहे लाइची एंड डॉग मीट फेस्टिवल में करीब दस हजार कुत्तों को मारा जाएगा।

विज्ञापन


बीबीसी की खबर के मुताबिक यूलिन के लोगों और मांस बेचने वालों का कहना है कि कुत्तों को मानवीय तरीके से मारा जाता है। हाल के कुछ सालों में जानवरों से प्यार करने वालों ने कुत्तों की जान बचाने के लिए उन्हें खरीदना शुरू किया है। रिटायर्ड अध्यापिका यांग जियाओयुन ने करीब सात हजार युआन चुकाकर सौ कुत्तों की जान बचाई है।
विज्ञापन


जबकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुत्तों को क्रूर मौत दी जाती है। इस पर्व के विरोध में शुरू की गई ऑनलाइन याचिका को करीब 38 लाख लोगों ने समर्थन दिया है। फेस्टीवल के विरोध में चलाए जा रहे अभियान को स्थानीय और विदेशी सितारों का भी समर्थन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया में हुई है कड़ी निंदा

dog meat festival celebrations in china

ब्रितानी कॉमेडियन रिकी गरवाइय ने ट्विटर पर #StopYulin2015 हैशटैग ट्वीट किया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन और कोरिया में कुत्तों का मांस खाने की परंपरा चार-पांच सौ साल से चली आ रही है। शिन्हुआ के मुताबिक ये पर्व हालिया सालों में ही शुरू हुआ है।

यूलिन शहर प्रशासन की ओर वीबो पर जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है, "यूलिन के कुछ नागरिक ग्रीष्मकालीन उत्तरायण के दिन कुत्तों का मांस खाने के लिए इकट्ठा होते हैं।"

बयान में कहा गया है कि यूलिन में कभी भी अधिकारिक रूप से यह पर्व नहीं मनाया गया है। इस तरह के विवादों से सरकार मुश्किल स्थिति में आ जाती है।

कुत्तों को खाने के इस पर्व को विदेशी मीडिया में नकारात्मक सुर्खियां मिलती हैं जिससे प्रशासन को शर्मसार होना पड़ता है। कुत्तों के मांस के व्यापार से जुड़े लोगों पर पालतू कुत्तों को चुराने के आरोप भी लगते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed