फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese Teen Sentenced to Life in Prison for Buying Toy Gun Replicas Online

तीन लाख रुपये खर्च कर खरीदीं टॉय गन, मिली उम्रकैद की सजा

Fri, 19 Aug 2016 12:17 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Fri, 19 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chinese Teen Sentenced to Life in Prison for Buying Toy Gun Replicas Online
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty Images
चीन के 18 वर्षीय लियु दवेइ ने जब ऑनलाइन करीब तीन लाख रुपये में 24 टॉय गन का ऑर्डर दिया, तो उसे नहीं पता था कि वह एक अपराध कर रहा है। एक ऐसा अपराध जिसके लिए उसे उम्रकैद की सजा हो जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल लियु दवेइ ने ऑनलाइन 24 टॉय गन का ऑर्डर दिया था, लेकिन इनके उस तक पहुंचने से पहले ही पुलिस उसके दरवाजे पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लियु पर आरोप लगाया गया कि उसकी तरफ से ऑर्डर की गई 24 टॉय गन में से 20 असली बंदूक हैं। हालांकि वे 20 भी टॉय गन ही थीं। दरअसल चीनी कानून के मुताबिक 1.8 जे/सेमी वर्ग तक की दूरी पर गोली चला सकने वाली बंदूक असली बंदूक है। यह इतनी ही दूरी है, जितनी दूरी से आप किसी पर मटर के दाने फेंकते हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय अदालत ने भी चीन के इस कानून के आधार पर लियु को पहले मौत की सजा सुनाई। हालांकि जब जज को मालूम पड़ा कि लियु ने जब ऑर्डर किया था, तब वह सिर्फ 18 साल का था, तो उसकी सजा घटाकर उम्रकैद कर दी गई। लियु ने यह सारी बंदूकें एक ताइवानी वेबसाइट से तीन लाख रुपये में खरीदी थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed