{"_id":"59678a374f1c1b5f5e8b48e5","slug":"chinese-nobel-laureate-liu-xiaobo-dies-in-hospital-at-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ल्यू शिआबो का निधन","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ल्यू शिआबो का निधन
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लू शिआबो का निधन हो गया है। 61 वर्षीय लू शिआबो लीवर के कैंसर से जूझ रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक एक महीने से पहले ही उन्हें जेल से अस्पताल भेजा गया था।
पश्चिमी सरकारों के अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों व स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ल्यू की अंतिम इच्छा के तहत उन्हें रिहा करने का आग्रह किया था जिससे वह अपना इलाज विदेश में करवा सकें। यहां तक की जर्मनी ने ल्यू को ‘मानवता का प्रतीक’ बताते हुए उनका इलाज कराने की पेशकश की थी।
अमेरिका ने भी उन्हें अपने देश बुलाना चाहता था। लेकिन चीनी विदेश मंत्रालय ने इन देशों से चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप ना करने की बात दोहराई थी। अधिकारियों के मना करने पर मई अंत से ल्यू का इलाज शीर्ष चीनी डॉक्टर कर रहे थे।
विज्ञापन
ल्यू को 2008 में आम आदमी के अधिकार और चीन की राजनीतिक व्यवस्था में सुधार को लेकर एक बेबाक याचिका लिखने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। शिआबो को 2009 में 11 साल की सजा सुनाई गई थी। शिआबो हमेशा लोकतंत्र के समर्थन में आवाज उठाते रहे और शायद यही वजह रही कि उन्हें अपना अंतिम समय जेल में बिताना पड़ा