{"_id":"5a2b979a4f1c1bc8678c0753","slug":"chinese-media-warns-india-apologise-for-drone-intrusion-or-face-worse-consequences","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ड्रोन विवाद' पर चीनी मीडिया की धमकी- माफी मांगे भारत वर्ना काफी बुरा होगा अंजाम","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
'ड्रोन विवाद' पर चीनी मीडिया की धमकी- माफी मांगे भारत वर्ना काफी बुरा होगा अंजाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के ड्रोन के चीन की सीमा में क्रैश होने के बाद वहां की मीडिया ने भारत को धमकी दी है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा कि ड्रोन डोकलाम के उस इलाके के पास क्रैश हुआ था जहां दोनों देशों के सैनिक काफी लंबे वक्त तक एक दूसरे के सामने तैनात रहे थे।
विज्ञापन
संपादकीय में आगे लिखा गया है कि भारत को माफी मांग लेनी चाहिए वर्ना अंजाम ड्रोन खोने से कहीं ज्यादा बुरा होगा, जिसके लिए उसे (भारत) तैयार रहना चाहिए।
बॉर्डर पर चीन की हर हरकत पर नजर रखने के लिए भारत ने बनाया स्पेशल ड्रोन
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार को भारत का एक ड्रोन चीनी इलाके की तरफ चला गया था, जिसके बाद वह वहीं क्रैश हो गया। चीन ने इसपर आपत्ति जताई थी। बाद में भारत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि ड्रोन ट्रेनिंग मिशन पर निकला था और तकनीकी दिक्कत की वजह से क्रैश हो गया था।
विज्ञापन
बता दें कि भारत और चीन के बीच जून में शुरू हुआ डोकलाम विवाद हाल ही में खत्म हुआ है, बावजूद इसके दोनों देशों के बीच रिश्तों में घटास है। चीनी मीडिया कई बार भारत को गीदड़ भभकियां देती रही है।