{"_id":"59db2c424f1c1bd9538b67d5","slug":"chinese-media-says-indian-society-is-arrogant-road-construction-will-continue-in-dokalam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मीडिया ने भारतीयों को बताया घमंडी, कहा- डोकलाम में करते रहेंगे सड़क निर्माण","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीनी मीडिया ने भारतीयों को बताया घमंडी, कहा- डोकलाम में करते रहेंगे सड़क निर्माण
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
डोकलाम विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच डोकलाम पर जारी गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चीनी मीडिया ने डोकलाम से 10 किमी दूर चल रहे चीनी सेना के निर्माण कार्य को लेकर सफाई पेश की है। चाइनीज कम्यूनिस्ट पार्टी के पब्लिकेशन ने सोमवार को कहा कि बीजिंग डोकलाम में सड़क का निर्माण जारी रखेगा।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन में भ्रष्टाचारियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 13.4 लाख अधिकारियों को मिली सजा
विज्ञापन
चीन के ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय ने पिछले हफ्ते बताया था कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने चुंबी वैली में रोड निर्माण का काम शुरु कर दिया है। जोकि विवादित क्षेत्र डोकलाम से 10 किमी दूर है। संपादकीय में कहा गया कि रोड निर्माण पर अगर कोई भारतीय कमेंट करता है तो वह सनकी, पागल, संवेदनशील और अभिमानी है।
विज्ञापन
अखबार में लिखे गए लेख में भारत के उस बयान का जिक्र भी किया गया है जिसमें कहा गया था कि चीन डोकलाम में कोई निर्माण नहीं कर रहा है। लेख के मुताबिक डोकलाम क्षेत्र में निर्माण का पूरा अधिकार चीन के पास है और वह ऐसा करता रहेगा।
पढ़ें: डोकलाम: एक बार फिर आमने-सामने भारत और चीन के सैनिक, बढ़ सकती है तनातनी
लेख में यह भी कहा गया कि भारत को हर तरफ नहीं उलझना चाहिए और अपनी सुरक्षा चिताएं एक हद तक ही रखनी चाहिए। कड़ी प्रतिक्रिया देना भारत का पागलपन है। लेख में भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधा गया और इसे राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने वाला बताया गया। इस लेख में कहा गया कि चीन, भारत के सनकीपन को मानने के लिए बाध्य नहीं है।