फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›    Chinese media is all praises for PM Modi's 'startling' move on black money 

नोटबैनः चीनी मीडिया ने सराहा मोदी का फैसला

Mon, 14 Nov 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
 Chinese media is all praises for PM Modi's 'startling' move on black money 
मोदी - फोटो : ANI
500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने वाले व 200 हजार के नए जारी करने की पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले की चीनी मीडिया ने भी प्रशंसा की है। चीन के सरकारी मीडिया ने मोदी के इस फैसले को साहसिक कदम बताया है। हालांकि अखबार ने पीएम मोदी को सलाह भी दी है कि वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से भी सीख लें।
विज्ञापन


 'भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी के अभियान में चीन के सुझाव' शीर्षक से चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख में लिखा है, 'भारत के प्रधानमंत्री का का फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में एक बड़ा कदम है।' चीनी अखबार ने लिखा है, 'मोदी का यह फैसला सही मंशा से लिया गया है और यह भारत की स्थिति के हिसाब से बेहद सही है। भारत में बड़े नोटों का अवैध कामों में अधिक इस्तेमाल होता है। यहां 500 और 1000 रुपए के नोट की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी तक है।'
विज्ञापन

 Chinese media is all praises for PM Modi's 'startling' move on black money 
modi
भ्रष्टाचार और कर नियमों के उल्लंघन को लेकर मोदी सरकार के अब तक के फैसलों की अखबार ने तारीफ की है। ​हालांकि अखबार ने यह भी कहा है कि यह जरूरी नहीं कि मोदी के इस फैसले से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।

ग्लोबल टाइम्स ने चीनी राष्ट्रपति के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का संदर्भ देते हुए लिखा है, 'नोटबैन के अलावा भी मोदी सरकार को भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने होंगे। बड़ी चीज यह है कि आपको व्यवस्था में सुधार करना होगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed