{"_id":"582996254f1c1b7b388fdef2","slug":"chinese-media-is-all-praises-for-pm-modi-s-startling-move-on-black-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबैनः चीनी मीडिया ने सराहा मोदी का फैसला","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
नोटबैनः चीनी मीडिया ने सराहा मोदी का फैसला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Nov 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने वाले व 200 हजार के नए जारी करने की पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले की चीनी मीडिया ने भी प्रशंसा की है। चीन के सरकारी मीडिया ने मोदी के इस फैसले को साहसिक कदम बताया है। हालांकि अखबार ने पीएम मोदी को सलाह भी दी है कि वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से भी सीख लें।
'भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी के अभियान में चीन के सुझाव' शीर्षक से चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख में लिखा है, 'भारत के प्रधानमंत्री का का फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में एक बड़ा कदम है।' चीनी अखबार ने लिखा है, 'मोदी का यह फैसला सही मंशा से लिया गया है और यह भारत की स्थिति के हिसाब से बेहद सही है। भारत में बड़े नोटों का अवैध कामों में अधिक इस्तेमाल होता है। यहां 500 और 1000 रुपए के नोट की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी तक है।'

modi
भ्रष्टाचार और कर नियमों के उल्लंघन को लेकर मोदी सरकार के अब तक के फैसलों की अखबार ने तारीफ की है। हालांकि अखबार ने यह भी कहा है कि यह जरूरी नहीं कि मोदी के इस फैसले से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।
ग्लोबल टाइम्स ने चीनी राष्ट्रपति के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का संदर्भ देते हुए लिखा है, 'नोटबैन के अलावा भी मोदी सरकार को भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने होंगे। बड़ी चीज यह है कि आपको व्यवस्था में सुधार करना होगा।'