फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China to relocate 9 millian people as part of plan to end poverty

गरीबी खत्म करने के लिए 90 लाख लोगों को दूसरी जगह बसाएगा चीन

Sat, 24 Sep 2016 06:08 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Sat, 24 Sep 2016 06:08 AM IST
विज्ञापन
China to relocate 9 millian people as part of plan to end poverty
- फोटो : Reuters

चीन का लक्ष्य 2020 तक अपने देश से गरीबी को खत्म करना है। इसके लिए 90 लाख से ज्यादा गरीब लोगों को 158 अरब डॉलर की लागत से भौगोलिक दृष्टिकोण से कम वंचित क्षेत्रों में उन्हें पुन: बसाने की योजना है। चीनी सरकार ने 13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-2020) के दौरान 22 प्रांतों से 98.1 लाख लोगों को नई जगहों पर बसाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


चीन के मुख्य प्रशासनिक प्राधिकरण-स्टेट काउंसिल द्वारा इस योजना का अनुमोदन किया जा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार इस योजना पर 158 अरब डॉलर का खर्च आ रहा है। आर्थिक रूप से निर्धन इस क्षेत्र को चार ग्रुपों में बांटा गया है और इसमें सभी गरीब लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन


तकरीबन 110000 किलोमीटर सड़क बनाने और 140000 किलोमीटर पानी की पाइपें बिछाने की योजना है। इन क्षेत्रों में नए स्कूल और कालेज भी खोला जाएगा। पिछले साल के आंकड़े के मुताबिक चीन में तकरीबन 7 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे बिना सड़क, पानी और बिजली के रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed