{"_id":"57dc90e24f1c1bf422d47759","slug":"china-sets-up-council-to-promote-investments-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से व्यापार बढ़ाने के लिए चीन ने गठित की परिषद","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
भारत से व्यापार बढ़ाने के लिए चीन ने गठित की परिषद
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Sat, 17 Sep 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
भारत के साथ व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए चीन ने एक कारोबारी निकाय का गठन किया है। चीन की वामपंथी सरकार द्वारा इस तरह की यह पहली आधिकारिक पहल है। चीन के हनान प्रांत में स्थित चाइना काउंसिल फॉर द प्रमोशन ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड (सीसीपीआईटी) का यह निकाय अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
सीसीपीआईटी ने परिषद के गठन को मंजूरी दे दी है और यह दो साल के लिए होगी। इस निकाय के गठन की घोषणा करते हुए संगठन के उप परिषद के चेयरमैन ही जियान ने कहा कि इस पद पर आते ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी भारत-चीन बिजनेस काउंसिल का गठन करना।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली और हैदराबाद में भी यह कार्यालय खोलने की उनकी योजना है, ताकि भारत में चीनी निवेश को बढ़ावा देने के साथ तालमेल हो सके। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में भारत में चीनी कारोबार में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन