{"_id":"58bbab884f1c1b7255e7e36f","slug":"china-sets-2017-growth-target-at-around-6-5-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने इस साल में जीडीपी दर का लक्ष्य 6.5 फीसदी रखा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
चीन ने इस साल में जीडीपी दर का लक्ष्य 6.5 फीसदी रखा
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने अपने रक्षा बजट में इस साल सात फीसदी इजाफा करने की घोषणा की है। वहीं इस साल के लिए जीडीपी विकास दर का लक्ष्य 6.5 फीसदी के आसपास निर्धारित किया है। यह दर सरकार की रिपोर्ट में दर्ज है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ली केकियांग चीन की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सालाना सत्र के उद्घाटन समारोह में इस दर को पेश करेंगे। गौरतलब है कि 2016 में जीडीपी की विकास दर का लक्ष्य 6.5 से सात फीसदी के दायरे में रखा गया था।
विज्ञापन
वहीं चीन ने पिछले रक्षा बजट के मुकाबले से इस साल कम रखा है। हालांकि 2017 में ड्रैगन अपने रक्षा बजट में 145 अरब डॉलर खर्च करेगा, जो भारत के 2017-18 के रक्षा बजट से तीन गुना से भी ज्यादा होगा। 12वें नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र की प्रवक्ता फू यिंग ने कहा कि चीन अपनी जीडीपी का 1.3 फीसदी रक्षा पर खर्च करेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रक्षा बजट में 10 फीसदी इजाफा करने की घोषणा के जवाब में चीन ने अपने रक्षा बजट में सात फीसदी की वृद्धि करने का फैसला लिया है। इसको चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से अमेरिका के संरक्षणवादी रुख के बावजूद ग्लोबलाइजेशन के पथ पर चीन के मजबूती से बने रहने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। शी ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में इस बाबत घोषणा की थी।