फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china said 35 Indian soldiers and a bulldozer were present at the Doklam area

चीन बोला- डोकलाम में बुलडोजर के साथ अब भी 53 भारतीय सैनिक मौजूद

Wed, 09 Aug 2017 10:24 PM IST
भाषा/ एजेंसी
भाषा/ एजेंसी Updated Wed, 09 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
china said 35 Indian soldiers and a bulldozer were present at the Doklam area
indo china border

चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से एक सरकारी अखबार में बुधवार को कहा गया कि डोकलाम इलाके में भारत के 53 सैनिक और एक बुलडोजर मौजूद है। ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने भारत से ‘‘चीनी क्षेत्र’’ से अपने सैनिक और उपकरण हटाने को कहा है।

विज्ञापन


मंत्रालय के हवाले से दैनिक ने कहा है कि सोमवार तक भारत की तरफ से 53 लोग और एक बुलडोजर ‘‘चीनी क्षेत्र’’ में बने हुए थे। मंत्रालय के हवाले से अखबार कहता है, ‘‘ भारत को अपने सैनिक और उपकरण हटाने चाहिए... उन्होंने चीनी संप्रभुता का गंभीर रूप से उल्लंघन किया है।’’
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चेंग शुआंग ने पिछले हफ्ते कहा था कि डोकलाम इलाके में दो अगस्त तक ‘‘भारत के 48 सैनिक और एक बुलडोजर था।’’ चेंग ने कहा था, ‘‘ इसके अलावा, वहां सीमा पर और सरहद पर भारत की तरफ अब भी बड़ी संख्या में भारतीय सशस्त्र बल जमा हैं।’’ चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी 15 पन्नों के तथ्यात्मक दस्तावेज में पहले कहा गया था कि जुलाई के अंत तक क्षेत्र में 40 से ज्यादा भारतीय सीमा सैनिक और एक बुलडोजर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते नई दिल्ली में सूत्रों ने चीनी दावों को खारिज करते हुए कहा था कि पिछले छह हफ्तों से डोकलाम में भारतीय सेना के 350 कर्मी तैनात हैं। इससे पहले चीन ने क्षेत्र में सड़क का निर्माण करने की कोशिश की थी जिससे गतिरोध पैदा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed