फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china-india playing dangerous game on Doklam says Bruce Riedel

'डोकलाम पर चीन-भारत का टकराव, पूरी दुनिया को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम'

Wed, 09 Aug 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
amarujala.com- Presented: मोहित Updated Wed, 09 Aug 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
china-india playing dangerous game on Doklam says Bruce Riedel
भारत-चीन - फोटो : The Washington Post

चीन और भारत के बीच डोकलाम को लेकर चल रहे गतिरोध का असर अमेरिका सहित पूरे विश्व पर पड़ रहा है। अमेरिका खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व विश्लेषक ब्रूस रीडेल ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में दोनों देशों की सेना आमने-सामने है और यह गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन

 
डेली बीस्ट में ऑप-एड पर रीडेल ने लिखा 'पिछले 50 दिनों से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच डोकलाम में सड़क निर्माण को लेकर विवाद है। उन्होंने कहा कि 'चीन और भारत परमाणु संपन्न देश हैं। यही नहीं दोनों आर्थिक रूप से बेहद ही शक्तिशाली हैं। ऐसे में इस पूरे विवाद का असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। 
विज्ञापन


रीडेल ने आगे कहा 'भले ही दोनों देशों ने इस मुद्दे पर बीचबचाव के लिए अमेरिका से हस्तक्षेप के लिए नहीं कहा हो, लेकिन यह मुद्दा अमेरिकियों के लिए गंभीर है। उन्होंने डोकलाम में चीन के हस्तक्षेप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान जानबूझकर उकसाने वाला कदम बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डोकलाम में जिस स्थिति को लेकर अभी विवाद है, वह भूटान और चीन के बीच का विवादित हिस्सा है। भूटान इसे अपना तो चीन अपना क्षेत्र बताता है। दोनों देश इस विवाद को निबटाने के लिए वार्ता कर रहे थे। वहीं, भारत ने भूटान को उसके सीमाओं की सुरक्षा की गारंटी दे रखी है। ऐसे में भारत का कहना है कि भूटान छोटा सा देश है और चीन अपनी ताकत के बल पर विस्तार नीति के तहत उसे दबाना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed