{"_id":"5965e4924f1c1b676a8b48dd","slug":"china-plan-downsize-army-to-under-a-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन अपनी आर्मी में करेगा लाखों सैनिकों की कटौती, नौसेना और मिसाइल बल में करेगा बढोतरी ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन अपनी आर्मी में करेगा लाखों सैनिकों की कटौती, नौसेना और मिसाइल बल में करेगा बढोतरी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
चीन आर्मी
- फोटो : sputniknews
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन अपनी आर्मी में लाखों सैनिकों की कटौती करने जा रहा है। चीन के आधिकारिक समाचार पत्र के मुताबिक पीएलए इस बार लाखों सैनिकों की कटौती करेगा। पीएलए डेली समाचार पत्र के मुताबिक चीन अपनी आर्मी में सैनिकों की कटौती करके नौसेना और मिसाइल बल सहित अन्य सेवाओं की संख्या में इजाफा करने की योजना कर रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि चीन की सेना दुनिया में सबसे ज्यादा है। मौजूदा समया में चीन के पास 23 लाख आर्मी सैन्य क्षमता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक चीन इस सैन्य संख्या को दस लाख तक करेगा। चीनी सोशल साइट वीचैट पर अखबार के अकाउंट जुन झेंगपिंग स्टूडियो पर सेना में बुनियादी सुधार को लेकर एक लेख छापा गया, जिसमें बताया गया कि ऐसा सुधार किया जाएगा कि विशाल सैन्य क्षमता वाले पुराने ढांचे को पूरीतरह से चेंज किया जा सके ।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक पीएलए का फोकस जमीनी लड़ाई और आंतरिक रक्षा पर केंद्रित था। इसीलिए चीन ने अपनी आर्मी सेना को बढ़ा रखा था। हालांकि अब चीन इसमें बदलाव चाहता है। ऐसा पहली बार होगा कि चीन अपनी आर्मी को दस लाख से कम करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक पीएलए की नौसेना, मिसाइल बल और स्ट्रैटजिक सपोर्ट फोर्स की संख्या में बढोतरी करेगा। हालांकि चीन एयरफोर्स सेना में अभी कोई बदलाव नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन